फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'जल्द वापसी करूंगी'

Wed, 09 Dec 2020 10:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इसका असर अब सबसे ज्यादा फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में खबरें आईं कि अभिनेत्री कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब कृति ने खुद भी इस बात की पुष्टि करते हुए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन - फोटो : Social Media
कृति सेनन राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी फिल्म की चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग से लौटने के बाद कृति मुंबई में कृति का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कृति ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए अब अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में कृति ने लिखा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। यहां बिल्कुल परेशान होने की बात नहीं है। मैं एकदम अच्छा महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को डॉक्टर और बीएमसी की सलाह पर क्वारंटीन कर लिया है।'

4 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति आगे लिखी हैं, 'मैं जल्द ही ठीक होने के बाद काम पर वापसी करूंगी, तब तक के लिए मैं आप सभी की विशेज को पढ़ रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काम भी कर रही हैं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें, महामारी अभी तक गई नहीं है।' कृति के इस पोस्ट पर सभी कमेंट कर उनके जल्द टीक होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti Sanon - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर भी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वरुण और नीतू दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की थी। नीतू कपूर ने अपना कोविड टेस्ट करवाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। तो वहीं वरुण ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया।

पढ़ें: वायुसेना अफसर के गलत चित्रण को लेकर नेटफ्लिक्स मुसीबत में, अनिल कपूर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें