पत्नी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनीथिंग बट खामोश
बहुत सारे विवादों को जन्म शत्रुघन सिन्हा की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश- द शत्रुघन सिन्हा बायोग्राफी' ने भी दिया। अपनी बायोग्राफी में शॉटगन ने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर बहुत बार देखी गई और इसे लोग पसंद भी करते थे। यह जोड़ी 'नसीब', 'शान', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' जैसी कई फिल्मों में बनी। लेकिन, शत्रुघ्न सिन्हा को कई फिल्में अमिताभ बच्चन के कारण छोड़ने की पड़ीं। इस किताब में उन्होंने बताया कि उनके अच्छे अभिनय की वजह से अमिताभ बच्चन हमेशा उनसे जलते थे। जबकि, उन्होंने अमिताभ को कई फिल्में भी दिलवाईं।