फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: कृति ने शेयर की 'तेरे इश्क में' के सेट से बीटीएस तस्वीरें, लिखा लंबा नोट; किया टीम का शुक्रिया

Tue, 01 Jul 2025 07:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein BTS Photos: कृति सेनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर 'तेरे इश्क में' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही कृति ने एक लंबा खास नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जिसकी आधिकारिक जानकारी धनुष ने पहले ही शेयर कर दी थी। आज के दिन कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'तेरे इश्क में' के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन खास तस्वीरों के साथ कृति ने एक लंबा नोट लिखा और साथ ही पूरी टीम का शुक्रिया किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का पोस्ट
आज कृति ने फिल्म 'तेरे इश्क में' के सेट से कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'और #TereIshkMein का समापन हो गया !! आनंद राय स्टाइल ड्रामा और तीव्रता में लिपटा प्यार !! एक रोलर कोस्टर की सवारी और भावनात्मक और शारीरिक रूप से थका देने वाले शेड्यूल के मैराथन के बाद..एक और खूबसूरत यात्रा समाप्त हो गई .. लेकिन इसने मुझे ऐसी यादें और समीकरण दिए हैं, जो हमेशा के लिए रहेंगे !!

 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने जताया आभार
कृति ने फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय के बारे में लिखा, 'आप लोगों को प्यार। मुक्ति को पाने की इस यात्रा में मेरा एक हाथ थामने के लिए और दूसरे हाथ से मुझे इतने प्यार से स्वादिष्ट भोजन खिलाने के लिए धन्यवाद। आपके द्वारा निर्देशित होने के हर पल का मैंने आनंद लिया है सर!'
 

4 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने की धनुष की तारीफ
कृति ने धनुष के बारे में लिखा, 'dhanushkraja आप उन बेहतरीन और सबसे बुद्धिमान अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। मेरे दोस्त आपके साथ सीन करना बहुत खुशी की बात है! आगे भी साथ में कई और काम करने के लिए तैयार हैं!! अद्भुत बने रहें और संपर्क में रहें!!' 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
हिमांशु का किया शुक्रिया
आगे कृति ने पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा के बारे में लिखा, 'HimanshuSharma आपकी शानदार पटकथा ही इस कहानी को बताने लायक बनाती है और मैं दुनिया के साथ इसे जीने का इंतजार नहीं कर सकती। मेरी टीम और पूरा क्रू जिसने इतनी मेहनत की.. मैं आप लोगों से प्यार करती हूं, मिलते हैं.. थिएटर में।'

यह भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने शुरू की फिल्म 'सिला' की शूटिंग, सेट से शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
फिल्म 'तेरे इश्क में'
फिल्म 'तेरे इश्क में' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को हिंदी और तमिल में दुनिया भर में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: शबाना आजमी ने 'हम पांच' के सेट की अपनी पंसदीदा तस्वीर की शेयर, लिखा- 'मेरी मां शौकत ने दुआ...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें