फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिराफ संग फोटोशूट पर ट्रोल होने के बाद अब इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सब कुछ नकली है'

Fri, 10 Aug 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon
अक्सर फोटोशूट स्टार्स के जी का जंजाल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ हुआ। कुछ दिन पहले कृति का एक फोटोशूट वायरल हुआ था जिसकी वजह से कृति को ट्रोल किया गया था। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद अब इस मामले पर कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी है और पूरे फोटोशूट को नकली करार दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kriti Sanon
दरअसल, कृति सेनन ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में कृति के पीछे जिराफ किसी चीज के सहारे ऊपर की ओर लटका हुआ था। कृति के इस फोटोशूट की जैसी ही तस्वीर सामने आई तो लोगों ने ऐतराज जताया। इसके साथ ही जानवरों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon
अब इस मामले पर कृति सेनन की प्रतिक्रिया सामने आई है। कृति ने कहा- 'यह एक साधारण फोटोशूट था जो कि लंदन के एक होटल में किया गया था। डेकोरेशन इसी होटल के वाइल्डलाइफ जोन में की गई थी। तस्वीर में पीछे दिखाई दे रही चीजें नकली हैं। मैं खुद भी जानवरों से प्यार करती हूं।' 
 
 

4 of 5
kriti sanon
इस पूरे मामले पर भले ही कृति सेनन का बयान आ गया है। हालांकि इससे पहले भी कई एक्टर्स इस तरह का फोटोशूट करवा चुके हैं। कृति की इस तस्वीर के लिए पहले कहा जा रहा था कि मैगजीन कवर पेज के लिए फोटोशूट Anyhoe Park में कराया गया है। यह ऐसा पार्क है जो मरे हुए जानवरों को प्रिजर्व करके उन्हें स्टैच्यू के रूप में तब्दील करने के लिए मशहूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kriti sanon
आपको बता दें, कृति सेनन जल्द ही 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में, दूसरा पार्ट साल 2012 में और तीसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें