कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति की पिछली दो फिल्में ‘बच्चन पांडे’ और ‘हम दो हमारे दो’ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन, इन दोनों फिल्मों में कृति ने अपने किरदार को लेकर काफी मेहनत की। वह कहती हैं, ‘फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा क्या होगा, ये तो फिल्म बनाते समय किसी को नहीं पता होता। हमारे बस में होता है हर फिल्म के लिए अपना सौ फीसदी समर्पण दिखाना। किसी भी किरदार को करने के लिए, उसको जीने के लिए जो कुछ भी जरूरी होता है। मैं करती हूं।’