बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में शुमार है। इन दिनों अनुष्का बड़े पर्दे से दूर अपनी पारिवारिक गृहस्ती का आनंद ले रही हैं। लेकिन अभी भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अनुष्का आए दिन अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो अक्सर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों वह भारत से दूर अपने पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। अपने इस पेरिस वेकेशन से अभिनेत्री रोज अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने होटल की खिड़की से सामने वाली खिड़की को निहार रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोगों के दिलों में सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर कौन है जिसे अनुष्का निहार रही हैं।