बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली ग्लैमरस हसीना कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। चकाचौंध भरी इस इंडस्ट्री में अपने दम पर नाम कमाने वाले कलाकारों में से एक कृति की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने नाम का परचम फहराने वाली कृति को उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जहां पहले कार्तिक आर्यन ने कृति को केक खिलाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, वहीं अब बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने अपनी दोस्त को जन्मदिन विश किया है।