अंकिता लोखंडे
- फोटो : insta
फैंस ने इसलिए किया अंकिता लोखंडे को ट्रोल-
अंकिता और कृति की ये वीडियो वायरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हालांकि ज्यादातर यूजर्स अंकिता पर तंज कसते नजर आए। एक प्रशंसक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, कृति साफतौर पर उनसे बात नहीं करना चाहती थी लेकिन अंकिता ने उनसे बात करने के लिए एफर्ट लगाया। इसी तरह के एक दूसरे यूजर ने भी लिखा, 'ऐसा हावभाव देखकर अच्छा लगा, लेकिन जो कुछ भी अंकिता को साफ पता था कि कैमरामैन उसे रिकॉर्ड करने के लिए तैयार है'। इसी के साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। अन्य यूजर्स भी अंकिता के एक्सप्रेशन देखने के बाद कहते नजर आए कि ये बहुत अजीब था। कुछ यूजर्स ने अंकिता को यह कहकर भी ट्रोल किया कि क्या कुछ खाती नहीं है।