फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की जिस अतरंगी ड्रेस को नेटिजेंस ने बताया 'किचन का कपड़ा', उसकी कीमत होश उड़ाने के लिए काफी है

Wed, 09 Mar 2022 09:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने अतरंगी फैशन के लिए भी जाने जाते हैं। कपड़ों से लेकर उनकी बाकी एसेसरीज लगभग सभी अतरंगी ही होती हैं। ये चीजें उनके फैंस के लिए आकर्षण का केन्द्र भी होती हैं। कई बार नेटिजेंस उन्हें ट्रोल भी कर चुके हैं। हालांकि रणवीर के नए फैशन ने हिंदी सिनेमा के फैशन को एक नया नजरिया दिया है, क्योंकि ज्यादातर ऐसा फैशन हॉलीवुड में ही देखने को मिलता है। मगर रणवीर ने इसे बॉलीवुड में भी जगह दी है। कई लोगों का ये भी मानना है कि रणवीर पब्लिसिटी के लिए ऐसा करते हैं। हाल ही में रणवीर को फिर से अतरंगी कपड़ों में देखा गया है, जिसके बाद फैस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
आज रणवीर सिंह कुछ ऐसा पहनकर लोगों के सामने आए जिसे देखकर हर कोई हैरान था। दरअसल रणवीर गुच्ची प्रेमी हैं और उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का गुच्ची सेट पहना था। सिल्क के शर्ट और शॉर्ट्स में वह एकदम अलग ही दिखाई दे रहे थे। रणवीर की ये ड्रेस भले ही अतरंगी हो लेकिन इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। साधारण दिखने वाली इस ड्रेस की कीमत 2 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
रणवीर के फैंस को उनका ये स्टाइल पसंद आ रहा है, वहीं दूसरे यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में जुटे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो हमारे किचन का कपड़ा है। वहीं दूसरे ने लिखा- कल मेरे घर से पर्दे चोरी हो गए हैं...उनकी डिजाइन भी ऐसी ही है। एक अन्य यूजर ने तो रणवीर के कपड़ों की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। उसने लिखा- लड़कों में एक ये रणवीर और लड़कियों में उर्फी जावेद...दोनों के फैशन सेंस तो भगवान ही जानें।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस साल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इस साल उनकी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस और अन्नियन का रीमेक जैसी बड़े बजट की फिल्म रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें