फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति खरबंदा के लिए शेफ बने ये अभिनेता, अभिनेत्री के भोजन के लिए बनाया ये सब

Mon, 11 May 2020 10:36 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म 'फुकरे', 'सनम रे' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों बेहद खास वजह से सुर्खियों में रहने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा को अक्सर साथ में देखा जाता है। खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बीच पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
ये दोनों एक-दूसरे की पोस्ट्स पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वहीं इस बार कृति खरबंदा अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इस पोस्ट में पुलकित सम्राट को भी टैग किया है। कृति खरबंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खाने (भोजन) की तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री के खाने की तस्वीर में पीनट बटर, ग्रीन टी, प्लेन बटर के साथ ही ब्रेड नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर के साथ कृति खरबंदा ने खुलासा किया है कि ये खाना पुलकित सम्राट ने उनके लिए बताया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन ये बात लिखी है। कृति खरबंदा ने खाने की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'उम्म्म्म .. मैंने अपने पर्सनल शेफ पुलकित द्वारा सेंके हुए सभी ब्रेड को सफलतापूर्वक खा लिया। अब राउंड 2 का समय।' सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा के फैंस के अलावा पुलकित सम्राट ने भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब राउंड टू की बारी। अब बेक की बारी तुम्हारी।' पुलकित सम्राट का ये कमेंट भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में कृति खरबंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह पोल डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा के पोल डांस का ये थ्रोबैक वीडियो था। जिसमें कृति अपने घर पर ही पोल डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को खुद कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरा पसंदीदा वर्कआउट। इस बात पर पछतावा हो रहा है कि मैंने घर पर पोल इनस्टॉल नहीं करवाया। अपने टू डू लिस्ट में इसे जोड़ रही हूं। आपकी लिस्ट क्या है? वो क्या चीज है, जिसे करना आप बेहद मिस कर रहे हैं।'

पढ़ें: अक्षय कुमार का महाराष्ट्र पुलिस को 'दिल से सैल्यूट', प्रोफाइल तस्वीर बदलकर दिया सम्मान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें