फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की सुस्त शुरुआत, ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ के बीच पहले दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Fri, 08 May 2026 09:26 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection: एक्शन-हिस्टोरिकल और रोमांटिक फिल्मों के बीच भगवान कृष्ण पर आधारित ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ बॉक्स ऑफिस पर बनी है। जानिए कैसी हुई शुरुआत…
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम - फोटो : अमर उजाला

हर शुक्रवार की तरह इस शुक्रवार भी कुछ नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। इन्हीं में शामिल है भगवान कृष्ण की कथा को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’। तीन भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट कृष्ण की प्रेम कहानी और उनके समर्पण पर आधारित है। जानते हैं अपने पहले दिन ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कैसा प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सुस्त हुई शुरुआत
जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट्ट स्टारर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक,  ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने पहले दिन 42 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों के बदलने की भी संभावना है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सामने कई बड़ी फिल्मों की है चुनौती
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों की चुनौती है। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और आज ही रिलीज हुईं ‘दादी की शादी’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। ऐसे में इन सभी फिल्मों के सामने ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती होगी। देखना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

4 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तीन पार्ट में आएगी फिल्म, ऐसी है कहानी
तीन पार्ट में बनने वाली इस पहली फिल्म की कहानी में कृष्णजी की प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म शुरू होती है भालका तीर्थ से, जहां श्रीकृष्ण ने अपने प्राण त्यागे थे। इसके बाद कहानी द्वापर युग में जाती है, जहां श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल से वृंदावन जाना, द्वारकाधीश बनना, राधा से मिलना और रुक्मिणी व सत्यभामा से विवाह करने तक की कहानी दिखाई जाती है। यह फिल्म महाभारत की शुरुआत पर खत्म होती है पर अभी इसे दो पार्ट और आना बाकी हैं, जिनमें आगे की कहानी दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हार्दिक गज्जर ने किया है निर्देशन
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जो इससे पहले टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ और नीना गुप्ता के साथ 'अचारी बा' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता श्रीकृष्ण के किरदार में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता भट्ट, जैकी श्रॉफ, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें