फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृष्णावतारम' पर यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह रामायण निर्माताओं के लिए एक सीख है'

Fri, 08 May 2026 12:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram Part 1 Hridayam Twitter Review: फिल्म 'कृष्णावतारम' 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए आज फिल्म को लेकर यूजर्स ने अपनी क्या प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
फिल्म 'कृष्णावतारम' का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्य अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानें कैसी लगी दर्शकों को यह फिल्म?
 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'कृष्णावतारम भाग 1' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण के किरदार में, राधा के किरदार में सुष्मिथा भट, सत्यभामा के किरदार में संस्कृति जयाना और रुक्मिणी के रोल में निवासिनी कृष्णन नजर आए। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। इस फिल्म का निर्माण साजन राज कुरुप और शोभा संत के साथ पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर ने मिलकर किया है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'रामायण' से की फिल्म की तुलना
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'कृष्णावतारम भाग 1' को लेकर अपनी राय पेश की है। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने कृष्णावतारम देखी। भव्य सेट, भक्ति और श्रद्धा से निर्मित। नए कलाकारों का शानदार अभिनय- यह (रणबीर कपूर) रामायण निर्माताओं के लिए एक सबक है।' एक और यूजर ने लिखा, 'प्रेम साहस और दिव्यता की एक अद्भुत दुनिया आपका इंतजार कर रही है। कृष्णावतारम में श्री कृष्ण के जीवन के अनेक पहलुओं का अनुभव करें।'  

4 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
यूजर्स को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने लिखा, 'इरादा मायने रखता है। इस फिल्म का 4000 करोड़ का बजट नहीं, न ही बड़े सितारे, जाने-माने निर्देशक या भव्य निर्माण न हो, फिर भी इसका हर फ्रेम 'रामायण' से बेहतर है'

 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
कैसी लगी फिल्म?
एक यूजर ने लिखा, 'श्री कृष्णा की कहानी कहना सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं होता। फिल्म को खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसमें एनिमेशन भी शानदार है।' वहीं कई यूर्जस ने कहा है कि एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्णावतारम - फोटो : X
तीन भागों में रिलीज होगी 'कृष्णावतारम भाग 1'
'कृष्णावतारम' यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। इसके पहले पार्ट का नाम 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) है, जोकि 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। बाकी दोनों भागों को कब रिलीज किया जाएगा, इसकी जानकारी निर्माता जल्द ही शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Video: ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले से अनुपम खेर ने की मुलाकात, पूछा हाल-चाल; वायरल हुआ वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें