फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण बन इन 6 अभिनेताओं ने दर्शकों को कराए 'साक्षात भगवान' के दर्शन, अचानक हुए थे मशहूर

Sat, 24 Aug 2019 07:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
nitish bhardwaj, saurabh raj jain - फोटो : social media
टीवी के इतिहास में ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर पर्दे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। इन सीरियल के जरिए दर्शकों ने भी कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ अभिनेता तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जानते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर कृष्ण का रोल निभाया।
विज्ञापन

2 of 7
नीतीश भारद्वाज - फोटो : social media
नीतीश भारद्वाज
कृष्ण कहते ही जो पहला नाम सामने आता है वो हैं नीतीश भारद्वाज। 90 के दशक में 23 साल की उम्र में नीतीश ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। छोटे पर्दे के अलावा वो मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी के बाद नीतीश ने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।
विज्ञापन

3 of 7
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
सर्वदमन डी बनर्जी
रामानंद सागर के 'कृष्णा' में सर्वदमन डी बनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। नीतीश भारद्वाज की तरह ही उन्हें भी इस किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल निभाया।

4 of 7
स्वपनिल जोशी - फोटो : social media
स्वपनिल जोशी
कॉमेडी से लेकर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले स्वपनिल जोशी 'कृष्णा' में कृष्ण बने थे। इसके अलावा उन्होंने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। स्वपनिल छोटे पर्दे पर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सौरभ जैन - फोटो : social media
सौरभ राज जैन
आज के समय की बात करें तो कृष्ण के रोल में सौरभ राज जैन एक मशहूर चेहरा हैं। साल 2013 में बने नए महाभारत में सौरभ ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी। महाभारत से पहले उन्होंने 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में भी काम किया।
विज्ञापन

6 of 7
विशाल करवाल - फोटो : file photo
विशाल करवाल
विशाल करवाल टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। कई फिल्मों और रियलिटी शोज में काम कर चुके विशाल ने 'द्वारकाधीश' में भगवान कृष्ण का रोल अदा किया था। इसके अलावा माइथोलॉजिक सीरीज 'परमावतार' में भी वो कृष्ण ही बने नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धृति भाटिया - फोटो : social media
धृति भाटिया
बाल गोपाल कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने जब निभाया तो किसी को यकीन ही नहीं आया कि यह तो असल में लड़की है। धृति ने बाद में 'माता की चौकी' में दुर्गा का किरदार निभाया। इसके अलावा भी वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें