विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट्
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा भट्ट ने इस महीने की शुरुआत में अपनी शादी के बाद छुट्टी नहीं ली क्योंकि उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ जून में रिलीज होने वाली थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। कृष्णा की पहली फिल्म उनके पिता विक्रम भट्ट की 2008 निर्देशित फिल्म 1920 से प्रेरित है, जो उस वर्ष रिलीज के बाद काफी सफल रही थी।