फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की उम्र में डेब्यू, पहली बाॅलीवुड फिल्म को मिले तीन नेशनल अवॉर्ड; इंडस्ट्री में है कोंकणा की अलग पहचान

Wed, 03 Dec 2025 09:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Konkona Sen Sharma Birthday: कोंकणा सेन शर्मा सिनेमा में सादगी और साहस की मिसाल हैं। उनका सफर हमें सिखाता है कि असली सफलता प्रतिभा और मेहनत से आती है। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें। 
 
विज्ञापन
1 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कोंकणा सेन शर्मा भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी सादगी भरी अदाकारी से लाखों दिल जीते हैं। वे हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम करती हैं और निर्देशन में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज कोंकणा अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन और करियर के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन

2 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कोंकणा सेन शर्मा का जन्म 
कोंकणा सेन शर्मा का जन्म 3 दिसंबर 1979 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां अपर्णा सेन एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और निर्देशक हैं, जबकि पिता मुकुल शर्मा एक विज्ञान लेखक और पत्रकार थे। उनकी बड़ी बहन कमलिनी चटर्जी भी फिल्मों से जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
कोंकणा का परिवार
कोंकणा के नाना चिदानंद दासगुप्ता एक मशहूर फिल्म समीक्षक और कलकत्ता फिल्म सोसाइटी के सह-संस्थापक थे। बचपन से ही फिल्मों और साहित्य के बीच बड़े होने के कारण कोंकणा को सिनेमा का गहरा शौक था। उन्होंने कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से पढ़ाई की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से 2001 में इंग्लिश में ग्रेजुएशन पूरा किया। 

4 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
कोंकणा का फिल्मी सफर
कोंकणा का फिल्मी सफर बचपन से ही शुरू हो गया था। मात्र 4 साल की उम्र में उन्होंने 1983 में बंगाली फिल्म 'इंदिरा' में बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया, जो उनकी मां अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित थी। फिल्म 'अमोदिनी' में भी छोटी भूमिका निभाई। इसके बाद कोंकणा ने बंगाली थ्रिलर 'एक जे आछे कन्या' की, जिसमें उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी मां द्वारा निर्देशित अंग्रेजी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' में मीनाक्षी अय्यर का रोल किया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

5 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पेज 3 से मिली बॉलीवुड में पहचान
कोंकणा का करियर इंडिपेंडेंट सिनेमा और मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का शानदार मिश्रण है। 2005 में हिंदी डेब्यू 'पेज 3' से उन्होंने पत्रकार मदहवी शर्मा का रोल निभाया, जो मीडिया की दुनिया पर आधारित थी। इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते। इसके बाद 2006 की 'ओमकारा' में शेक्सपियर के ओथेलो पर बनी फिल्म में उन्होंने इंदु (लंगड़ा त्यागी की पत्नी) का किरदार निभाया, जो एक गांव की साधारण महिला थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी एंथोलॉजी फिल्म में श्रुति घोष का रोल निभाकर उन्होंने फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। यह फिल्म रिश्तों की उलझनों पर बनी थी। कोंकणा ने 'वेक अप सिड' में रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक रोल किया, जहां वे महत्वाकांक्षी लड़की ऐशा बनर्जी बनीं। 
विज्ञापन

6 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
बतौर निर्देशक कोंकणा का करियर
2017 में उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया 'अ डेथ इन द गंज' से, जो एक इंग्लिश ड्रामा थी और जिसने उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया। 2023 में उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट का निर्देशन किया। कुल मिलाकर कोंकणा को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
ओटीटी पर कोंकणा का कमाल
वे ओटीटी पर भी सक्रिय हैं, जैसे 'अजीब दास्तान्स' में दलित लेस्बियन वर्कर का रोल किया। हाल ही में उनकी सीरीज 'द नैना मर्डर केस' रिलीज हुई है, जो एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। यह एक कॉलेज छात्रा नैना की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। एक एसीपी नैना के हत्यारे को खोजने की कोशिश करती है। यह मशहूर डेनिश सीरीज 'द किलिंग' का भारतीय रूपांतरण है। 

8 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
फिल्म सेट के दिलचस्प किस्से
'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' के दौरान उन्होंने तमिल एक्सेंट सीखने के लिए घंटों प्रैक्टिस की। एक सीन में बच्चे को चुप कराने के लिए चिल्लाने वाली मां का रोल इतना रियल था कि क्रू मेंबर्स हंस पड़े, लेकिन डायरेक्टर अपर्णा सेन ने कहा कि यही असली मां का रूप है। 'वेक अप सिड' के लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी गई, और मूल रूप से तबू को ऑफर हुआ था, लेकिन जोया अख्तर ने कोंकणा को चुना क्योंकि उनकी सादगी कहानी से मैच करती थी।
'लस्ट स्टोरीज 2' के निर्देशन के दौरान उन्होंने महिलाओं की इच्छाओं पर खुलकर बात की, जो सेट पर सभी को प्रेरित करने वाला था। कोंकणा अक्सर कहती हैं कि सेट पर वे 'नेचुरल' रहना पसंद करती हैं, बिना मेकअप के भी। 
विज्ञापन

9 of 9
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : X
कोंकणा की शादी
कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी, लेकिन अब वे अलग हो चुके हैं और उनका तलाक हो गया है। उनके बेटे का नाम हारून शौरी है, और वे अपने बेटे की सह-अभिभावक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें