फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने अपनी सहेली के पति से रचाया विवाह, पांचवीं का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Dec 2025 07:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollwyood Actress Marriage: बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरीज हुई हैं जो दोस्ती से प्यार में बदल गईं, लेकिन कुछ मामलों में ये विवादों का कारण भी बनीं। यहां हम बात कर रहे हैं उन पांच एक्ट्रेस की, जिन्होंने अपनी करीबी सहेली के पति से शादी की।
विज्ञापन
1 of 6
हंसिका और शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी सहेली के पति से शादी रचाई है, भले ही वो उनकी दूसरी बीवी कहलाईं। इस लिस्ट में पांच अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको जरूर हैरानी होगी। ये बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल लव स्टोरीज में से एक हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।
विज्ञापन

2 of 6
हंसिका मोटवानी अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
हंसिका मोटवानी
टीवी, साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हंसिका ने 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कठूरिया से शादी की। लेकिन शादी से पहले ये खबरें आईं कि सोहेल उनकी दोस्त रिंकी बाजाज के पहले पति थे। रिंकी के साथ उनकी दोस्ती टूट गई और ये मामला काफी चर्चा में रहा। हालांकि, हाल ही में रिपोर्ट्स में उनकी शादी में दरार और उनके अलग रहने की अफवाहें सामने आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की। राज पहले कविता कुंद्रा से शादीशुदा थे, जो शिल्पा की अच्छी दोस्त थीं। तलाक के बाद राज और शिल्पा ने शादी की, जिससे बॉलीवुड में खूब गॉसिप हुई। आज दोनों खुशहाल हैं और दो बच्चों के माता-पिता हैं।

 

4 of 6
अमृता अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अमृता अरोड़ा 
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता ने 2002 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की। शकील पहले निशा राणा से शादीशुदा थे, जो अमृता की क्लोज फ्रेंड थीं। तलाक के बाद अमृता ने शकील से शादी की। ये जोड़ी आज भी स्ट्रॉन्ग है। शकील की नेट वर्थ करीब 87 करोड़ रुपये बताई जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सोनिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनिया कपूर
टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर ने 2018 में हिमेश रेशमिया से शादी की। हिमेश पहले कोमल से शादीशुदा थे, और कोमल सोनिया की अच्छी सहेली थीं। 2017 में हिमेश-कोमल का तलाक हुआ, उसके बाद सोनिया ने हिमेश से शादी की। इस शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना टंडन
रवीना ने 2004 में फिल्ममेकर अनिल थडानी से शादी की। अनिल पहले नताशा सिप्पी से शादीशुदा थे, जो बॉलीवुड प्रोड्यूसर रोमू सिप्पी की बेटी और रवीना की बेस्ट फ्रेंड थीं। रवीना और अनिल की मुलाकात फिल्म 'स्टंप्ड' के सेट पर हुई, और अनिल के तलाक के बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें