साल 1998 में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फैंस के बीच राहुल (शाहरुख खान) और अंजलि (काजोल) की दोस्ती और प्यार छा गया था। इसी वजह से इस फिल्म को दर्शक आज भी काफी चाव के साथ देखते हैं। वहीं, हाल ही में करण जौहर ने अपनी इस फिल्म के रीमेक पर बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी ड्रीम स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया, जिस वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।