फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: स्विमसूट पहन पानी में मस्ती करती दिखीं शमा सिकंदर, कातिल अदाएं देख फैंस हुए फिदा

Tue, 02 Aug 2022 06:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट  तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Shama Sikander - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट  तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस भी उनकी फोटोज का बेसब्री से इंजतार करते हैं। सोशल मीडिया पर शमा की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल होती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो में शेयर किया है। इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

2 of 4
शमा सिंकदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुलाबी रंग के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री इन दिनों अपने पति के साथ अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इसी वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। वीडियो में शमा काफी बोल्ड अंदाज नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
shama sikander - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई यह वीडियो थाईलैंड में शूट की गई है। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अंदाज में स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो के अंत में एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अपने कपड़े तक उतार दिए। सोशल मीडिया पर शमा का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। उनके फैंस लगातार इस वीडियो में कमेंट करते हुए उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती का तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
shama sikander - फोटो : सोशल मीडिया

40 साल की शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस कफी पसंद भी करते हैं। बीते कई समय से पर्दे से दूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हालांकि, लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें