आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
करण जौहर ने 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड में होने जा रहे खुलासों के बीच एक खुलासा आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी के बारे में होने वाला है। आदित्य ने साल 2014 में रानी मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, कपल ने अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखा था। यह इतना ज्यादा प्राइवेट थी कि दोनों में से किसी ने भी शादी की तस्वीरें तक साझा नहीं की। जहां एक तरफ रानी मुखर्जी और आदित्य की शादी के बारे में बहुत कम चर्चा होती है, वहीं करण ने अब खुलासा किया है कि आदित्य चाहते थे कि उनकी शादी प्राइवेट रहे। करण ने बताया कि शादी में केवल 18 लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसकी लोकेशन का खुलासा अब भी नहीं हुआ है।