फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: चैट शो में वरुण धवन का खुलासा, किसी एक्टर को नहीं इस एक्ट्रेस को मानते हैं अपना कंपटीशन

Tue, 13 Sep 2022 03:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो में हर हफ्ते नए सितारे आते हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर बात करते हैं। कई बार सितारे शो के दौरान कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। शो के अभी तक 10 एपिसोड आ चुके हैं और अब नए एपिसोड का भी प्रोमो भी सामने आ चुका है। वहीं, शो के दौरान वरुण धवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह इंडस्ट्री में किसे अपने कंपटीशन मानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार कॉफी काउच पर अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। प्रोमो में दोनों काफी मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक सवाल के जवाब में वरुण धवन ने बताया कि क्यों उनका कंपटीशन किसी एक्टर के साथ ही नहीं है। वरुण ने कहा, 'मैं सिर्फ एक एक्टर को अपना कंपटीशन समझता हूं और वो है आलिया भट्ट। एक सोसाइटी के तौर पर हमें यह स्वीकार करना भी शुरू करना होगा कि फीमेल एक्ट्रेस भी एक्टर से बड़ी हो सकती हैं। आलिया भट्ट की फिल्मों की बड़ी ओपनिंग के साथ, एक अभिनेता होने के नाते में उनसे प्रेरणा लेता हूं और खुद भी ऐसा करने की इच्छा रखता हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को शो का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें अनिल कपूर ने अपने जवां होने के जवाब से करण जौहर की बोलती बंद कर दी थी। करण ने अनिल कपूर से पूछा कि ऐसी क्या तीन चीजें हैं, जो उन्हें जवां बनाती हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया सेक्स और फिर एकदम से कहा ये सब स्क्रिप्टेड है। वहीं, वरुण धवन भी अपने हर सवाल का जवाब अर्जुन कपूर देते नजर आए। इस पर अनिल कपूर कहते हैं, 'मेरा भतीजा है यार।'
विज्ञापन

4 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : Instagram
इसके अलावा भी प्रोमो में और भी मस्ती होती दिखाई दे रही है। वरुण धवन अपने जवाब में खुद को कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के सामने बच्चा बता देते हैं, जिसके बाद करण उनसे बार-बार यही सवाल करते है कि क्या आप उन्हें उम्र में बड़ा बता रहे हैं। शो का प्रोमो देखने के बाद से ही फैंस एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 'कॉफी विद करण 7' का 11वां एपिसोड गुरुवार को रात 12 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें