कॉफी विद करण में अक्सर बड़े-बड़े खुलासे होते हैं, जिनसे हर कोई हैरान रह जाता है। अक्सर ये खुलासे शो में आने वाले सेलेब्स करते हैं, लेकिन इस बार करण जौहर का एक बड़ा राज सामने आया है। इसका खुलासा खुद शो के होस्ट यानी करण जौहर ने ही किया। दरअसल, करण जौहर ने एक बार प्लेन में सेक्स करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके चक्कर में ऐसा कांड हो गया कि वह आज तक तौबा-तौबा करते नजर आते हैं। क्या है पूरा मसला, जानते हैं इस रिपोर्ट में...