फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: करण ने किया अनन्या और ईशान खट्टर के रिश्ते का खुलासा, बताया अब किस पर आया एक्ट्रेस का दिल

Thu, 28 Jul 2022 08:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। शो के हर एपिसोड में अलग-अलग सितारे इसका हिस्सा बनते हैं, जिनके पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कुछ फैंस को जानने के लिए मिल जाता है। शो के हर एपिसोड को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। 'कॉफी विद करण' के चौथे एपिसोड में विजय देवरकोंडा ने 'लाइगर' की अपनी को स्टार अनन्या पांडे के साथ डेब्यू किया। दोनों से करण जौहर ने उनकी लव लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे और अनन्या की डेटिंग लाइफ को लेकर भी कई खुलासे कई।
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के साथ डेट पर गई थीं अनन्या
शो की शुरुआत में विजय देवरकोंडा बता रहे थे कि कैसे अनन्या के साथ वो एक डेट पर गए थे। इसी बीच करण ने अनन्या से पूछा कि ईशान को डेट करते हुए तुम विजय के साथ डेट पर गई थीं? इस पर अनन्या और विजय दोनों ने बताया कि वो एक 'फ्रेंडली डेट' थी। इसके बाद अनन्या ने कहा कि कोई पूछ नहीं रहा है, लेकिन मैं बता दूं कि मैं सिंगल हूं। इस पर करण जौहर ने अनन्या पांडे से ईशान खट्टर और उनके ब्रेकअप को लेकर बात शुरू कर दी, जिसे एक्ट्रेस ने टालना चाहा लेकिन करण नहीं रुके।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन को लेकर कही ये बात
करण जौहर ने न केवल इस बात की पुष्टि की कि अनन्या पांडे ने ईशान खट्टर को डेट किया, बल्कि ये भी बताया कि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच करण को रोकते हुए अनन्या ने कहा कि वह अब सिंगल है, तो अभी कि बात करें और वह पास्ट के बारे में नहीं सोचती हैं। करण ने इसके साथ ही कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या के अफवाह भरे संबंधों के बारे में भी सवाल किया, जिस पर अनन्या ने कहा कि उनके सबके साथ फ्रेंडली रिलेशन हैं। लेकिन करण जौहर ने अपनी पार्टी की बात छेड़ी और अनन्या को हैरान कर दिया। 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेता पर आया अनन्या का दिल
करण जौहर ने जैसे ही अपनी पार्टी में अनन्या को किसी के साथ देखने का जिक्र किया, तो अनन्या ने कहा कि नहीं पार्टी में उन्होंने कुछ नहीं देखा था। लेकिन करण ने कहा कि मैंने देखा था, 'बताओ तुम्हारे और आदित्य रॉय कपूर के बीच क्या चल रहा है।' अनन्या ने कहा कि वह दोनों बस दोस्त हैं। करण बीच में ही बोल गए कि तुमने कहा था कि आदित्य हॉट हैं, तो अनन्या ने भी इस पर हामी भरी, लेकिन किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इसके अलावा अनन्या ने बताया कि करण जानते हैं कि वह किससे शादी करना चाहती थीं, लेकिन वह आदित्य नहीं हैं। विजय के पूछने पर क्या वो उसको जानते हैं, पर करण ने हिंट दिया कि उसे पूरा देश जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान पर था अनन्या को क्रश
करण जौहर ने अनन्या पांडे से सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ दोस्ती को लेकर भी सवाल किया। करण ने पूछा कि आप तीनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, क्या सभी के बॉलीवुड में आने के बाद क्या ये दोस्ती बरकरार रहेगी? इस पर अनन्या ने कहा कि हां, हम तीनों बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखते थे। मैं उनके लिए भी उतनी ही खुश रहूंगी, जितना अपनी सफलता के लिए। करण ने पूछा कि क्या आप में से कभी किसी को आर्यन खान पर क्रश नहीं हुआ। इस पर अनन्या ने कहा कि आर्यन काफी क्यूट थे और उन्हें आर्यन पर क्रश था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें