अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा,
अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के रूप में तो अपनी खास पहचाई बनाई ही है, बतौर निर्माता भी वह अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं। अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2013 में अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्टेट फिल्म्स को लॉन्च किया था। उनके प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई फिल्मों और कुछ वेब सीरीज का निर्माण किया है। इनमें 'एन एच 10', 'परी', वेब सीरीज 'पाताल लोक', फिल्म 'बुलबुल' शामिल हैं। अनुष्का की 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' काफी हिट रही हैं। हालांकि, इसी साल मार्च में अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोडक्शन हाउस से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। बाद में उनके भाई कर्णेश ने कहा कि अनुष्का ने बेटी वामिका को वक्त देने की वजह से प्रोडक्शन हाउस से दूरी बनाई है। वह भविष्य में दोबारा कभी भी इससे जुड़ सकती हैं।