सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने शो के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप पर भी बात करते नजर आए। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से यह कुबूल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वह कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। करण ने खूब घुमा-फिराकर सवाल पूछे। करण ने सिड से पूछा कि इसे मेनिफेस्टेशन काउच कहा जाता है। आप क्या मेनिफेस्ट करना चाहोगे? करण ने सिड से कहा, 'आप कियारा को डेट कर रहे हो, कोई फ्यूचर प्लान है।' इस पर सिड ने कहा, 'यह सीक्रेट है। मैंने अपने दिमाग में प्लान बनाया है।' करण ने कहा, 'प्लान बना रहे हैं यह तो कुबूल कर लो।' सिड ने कहा, 'मैं ये मेनिफेस्ट कर रहा हूं कि प्लान बन रहा है।' इस पर करण ने कहा, 'कियारा के साथ?' इस पर सिड ना-नुकुर करते नजर आए और बोले- 'फ्यूचर ब्राइटर होगा'। करण ने फिर कहा- 'कियारा के साथ'। इस पर सिद्धार्थ सीधे सीधे तो नहीं लेकिन, इशारों में कियारा के साथ डेटिंग की बात पर सहमति जताते नजर आए।