फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan: वरुण धवन को लेकर बोले अनिल कपूर, डेविड धवन से ज्यादा ये मेरा बेटा...

Thu, 15 Sep 2022 01:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सबसे पॉपुलर शोज में से एक है और इसका सीजन सात भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर बार की तरह इस बार भी शो में हर हफ्ते नए सितारे आ शिरकत करते नजर आ रहे हैं। 'कॉफी विद करण 7' में भी सितारों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातों ही बातों में कई ऐसे खुलासे किए जो चर्चा का विषय बन गए हैं। फिलहाल आज कॉफी विद करण के सीजन सात का 11वां एपिसोड शुरू हो चुका है, जिसमें दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। शो में बात करने के दौरान अनिल कपूर वरुण को डेविड धवन से ज्यादा खुद का बेटा बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर कहते हैं कि जब वह पहली बार सेट पर वरुण से मिले तो उन्हें लगा कि वह बिल्कुल टिपिकल होंगे, क्योंकि डेविड धवन का बेटा है तो...इतने में करण कहते हैं कि नंबर वन का टैग लेकर आ रहा है। इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं कि मुझे लगता है, ये डेविड धवन का बेटा कम और अनिल कपूर का ज्यादा लगता है। अनिल कपूर ने इसके पीछे की वजह भी बताई।
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अनिल कपूर से पूछते हैं कि आपको ऐसा क्यों लगा (वरुण अनिल क बेटा है)। इस पर अभिनेता कहते हैं कि क्योंकि वरुण हमेशा वेस्ट करना चाहता है। ये ऐसा नहीं है कि यार देखते हैं जो होगा। वरुण हार्डवर्किंग है, मेहनती है, बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। वो मजाकिया है। इसके  बाद करण जौहर कहते हैं कि ये नॉटी बॉय है। इसके बाद वरुण भी अनिल कपूर की तारीफ करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जुग जुग जियो का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर और वरुण धवन ने साथ में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने काफी अच्छी बॉन्डिंग साझा की। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी मुख्य भूमिकाओं  में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें