फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee with Karan 7: कपूर खानदान में आलिया को हो रही परेशानी? बोलीं- 'यहां तो सब आरती भी साथ करते हैं'

Thu, 07 Jul 2022 09:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट बतौर मेहमान शरीक हुई हैं। इस शो में उन्होंने अपनी और रणबीर कपूर की लव लाइफ की कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने कपूर खानदान की संस्कृति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कपूर खानदान में आने के बाद उनकी जिंदगी में कई अच्छे बदलाव हुए हैं। और क्या बातचीत हुई करण जौहर और आलिया भट्ट की आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने की थी ऋषि कपूर की खूब सेवा 
करण जौहर ने आलिया से पूछा कि एक टाइम आया था कोविड महामारी का। उस वक्त सभी घर में बंद थे। किसी न किसी तरह की एंजाइटी से गुजर रहे थे। उस टाइम तुम्हारा मी टाइम कैसा रहा? इस पर आलिया ने कहा कि कोविड महामारी जब शुरु हुई तो शुरू के तीन-चार महीने मेरा ध्यान उस पर बिल्कुल था ही नहीं। उस दौरान ऋषि अंकल की तबियत खराब थी और फिर वह गुजर गए थे। तो हम सभी का वह टाइम उनकी देखरेख और हॉस्पिटल के चक्कर काटने में ही बीत रहा था। रणबीर की मम्मी और मेरी म्म्मी साथ समय बिता रहे थे। एक तरह से मार्च, अप्रैल, मई और जून वह हमारा फैमिली टाइम था। 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया - रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान में आकर बदली जिंदगी  
करण जौहर ने आलिया से पूछा कि शादी के बाद एक, दूसरे परिवार में जाकर क्या तुम्हारी पूरी पर्सनैलिटी बदल गई है? तुम्हें ऐसा लगता है कि वाइफ बनने के बाद एक पार्ट अदा करना पड़ रहा है? क्योंकि कपूर फैमिली तुम्हारी फैमिली से काफी अलग है...। इस पर आलिया ने कहा, 'मैं बिल्कुल अलग माहौल में पली-बढ़ी हूं। मैं, मेरे मम्मी-पापा और मेरी बहन। हम सभी काफी क्लोज हैं। लेकिन, हमारी फैमिली बड़ी नहीं हैं। कपूर फैमिली में आकर देखा कि यहां हर कोई हर चीज साथ करता है। आलिया ने हंसते हुए कहा, 'यहां तो आरती भी सब साथ में करते हैं। यह काफी क्यूट लगता है।' आलिया ने बताया शादी से पहले रणबीर ने मुझसे पूछा था, 'जय करना आता है?' आलिया ने आगे कहा कि कपूर परिवार में कल्चर काफी महत्वपूर्ण है। यहां आकर मेरी जिंदगी में एक नई लेयर जुड़ी है। उन्होंने रणबीर को लेकर भी कहा कि वह काफी ट्रेडिशनल है।

4 of 7
आलिया - रणबीर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यह राज जानकर चौंक गई आलिया
करण जौहर ने आलिया से कहा कि तुम्हारे अफेयर से पहले सभी बोलते थे कि जिस दिन रणबीर-आलिया साथ में काम शुरू करेंगे, इनका रिलेशनशिप जरूर शुरू होगा। यहां तक कि मैंने तुम्हारी सास से भी यह बात कही थी। आलिया इस बात पर जोर सें हंसी। फिर करण की बात से रणवीर सिंह ने भी सहमति जताई और कहा कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सेट पर भी तो रणबीर ने कहा था 'मुझे उससे शादी करनी चाहिए। इस बात को सुनकर आलिया चौंक गईं। तब रणवीर ने कहा कि हां, यह सच है। तुम्हें नहीं पता?
विज्ञापन

5 of 7
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने बताया कैसे शुरु हुआ प्यार का सिलसिला...
करण जौहर ने जब आलिया को वह वाकया याद दिलाया जब 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए आलिया और रणबीर साथ गए थे तो आलिया ने यह स्वीकार किया कि यहीं से प्यार की शुरुआत हुई थी। आलिया ने कहा, प्यार जैसा कुछ नहीं था। मैं सिंगल थी। रणबीर भी। रणबीर का साथ होना अच्छा लगता था। हम 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए जा रहे थे। फ्लाइट में रणबीर ने मेरे बराबर वाली सीट पर बैठने के लिए कहा। मैं तो खुश हो गई। लेकिन, बैठने के थोड़ी ही देर बाद रणबीर ने कहा, इस सीट में कुछ दिक्कत है और वह उठकर दूसरी सीट पर चले गए। मुझे काफी तेज गुस्सा आया कि सीट को भी अभी खराब होना था। तो प्यार वाली फीलिंग्स थीं, वहीं से शुरु हुईं थीं। फिर बाकी जो हुआ वह इतिहास है।
विज्ञापन

6 of 7
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने इस अंदाज में आलिया को किया था प्रपोज
आलिया भट्ट ने इस दौरान यह भी बताया कि रणबीर कपूर ने किस तरह एक दिन अचानक मसाई मारा में उन्हें प्रपोज कर दिया। यह पल उनकी जिंदगी का सबसे हसीन पल है। उन्होंने बताया कि रणबीर के दिमाग में ऐसी कोई प्लानिंग है इस बात की भनक उन्हें दूर-दूर तक नहीं थी। क्योंकि रणबीर और वह इस बारे में बातें तो करते थे लेकिन कोविड की वजह से फिर सबकुछ ठहर गया तो हमने सोचा कि अब इस पर कोई जिक्र नहीं करेगा और सिर्फ फीलिंग्स के साथ चलते हैं। इसके बाद रणबीर ने किसी को कुछ नहीं बताया और एक रिंग लेकर आ गए। इसके बाद शानदार जगह मसाई मारा में मुझे प्रपोज किया। एक तरफ कई जानवर इधर-उधर भटक रहे थे। थोड़ी डरावनी जगह थी। लेकिन, ऐसे में भी रणबीर ने अपने गाइड को बोलकर चुपचाप से इस मूमेंट की फोटो भी क्लिक कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया की शादी पर रोए थे करण?
आलिया ने एक और दिलचस्प राज खोला। उन्होंने बताया कि जब धर्मा प्रोडक्शन में रणबीर और मैंने करण को जब बताया कि हम शादी कर रहे हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह खुशी से तेज-तेज रोने लगे। इसके बाद करण ने भी एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि फेरे के बाद आलिया की बहन शाहीन रो रही थीं। सबका रोना समझ आ रहा था, लेकिन उस वक्त रणबीर कपूर की आंखों में भी आंसू थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें