फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोएना मित्रा के एलिमिनेशन से और गोविंदा के खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 14 Oct 2019 07:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
'बिग बॉस' सीजन 13 के पहले ऐलिमिनेशन में दलजीत कौर के बाहर होने के बाद दूसरा ऐलिमिनेशन भी हो चुका है। रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार में सलमान खान ने घर से बेघर होने के लिए कोएना मित्रा के नाम की घोषणा की। अचानक शो से कोएना का बाहर आना फैंस के लिए कॉफी शॉकिंग लगा।

Bigg Boss 13: दलजीत कौर के बाद घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, फैंस को लगा झटका
विज्ञापन

2 of 5
Prakash Raj - फोटो : Social Media
देश की अर्थव्यवस्था में मंदी की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खारिज करते हुए शनिवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। उन्होंने कहा था कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है।  इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने इसकी निंदा की। इस बीच फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने रविशंकर के बयान पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'मंदी कहां है' वाले बयान पर गुस्साए इस एक्टर ने ऐसे दिया जवाब
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर परमीत सेठी का आज जन्मदिन है। फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से पहचान बनाने वाले परमीत ने कई फिल्मों में काम किया है। साल 1992 में परमीत ने अर्चना पूरन सिंह से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना कि पहले था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे अर्चना ने परमीत से दूसरी शादी की है। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। 

पहली शादी टूटने के बाद परमीत ने ऐसे जीता था अर्चना पूरन सिंह का दिल, 27 साल पहले रहे थे लिव-इन में

4 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
अभिनेत्री स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की फिल्म शीर-कोरमा का आज पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। स्वरा भास्कर ने इस पोस्टर को नौंवे एडिशन ऑफ इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट में रिलीज किया। पोस्टर की रिलीज के दौरान स्वरा भास्कर ने भारतीय सिनेमा के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय भी रखी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार का समर्थन करने पर उनके हाथ से चार नामी ब्रांड्स और इवेंट्स छिन गए थे। 

स्वरा भास्कर का खुलासा,लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार का प्रचार करने पर छिने चार ब्रांड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony Liv Video
द कपिल शर्मा शो में इस वीक एंड गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचे। हाल ही में सिंगर और कंपजोर गजेंद्र वर्मा का नया गाना 'मिलो न तुम' रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ टीना नजर आई हैं। शो में इसी गाने का प्रमोशन करते चारों नजर आए।

6 बार अपना नाम बदल चुके हैं गोविंदा, कपिल शर्मा शो में किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें