भारत को रैप म्यूजिक से इंट्रोड्यूस कराने वाले मोस्ट पॉपुलर सिंगर हनी सिंह का आज जन्मदिन है। आज हनी 36 साल के हो गए हैं। हनी का जन्म 1983 को होशियारपुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
2 of 5
honey singh
- फोटो : file photo
दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना 'लक 28 कुड़ी दा' गया था। ये गाना भी सुपरहिट रहा था। हनी अपने हर गाने में 'यो यो हनी सिंह' जरूर बोलते हैं। इसलिए उनके फैंस उन्हें इस नाम से भी पुकारते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
honey singh
- फोटो : instagram
हनी सिंह इतने फेमस रैपर होने के बावजूद इंग्लिश में गाना पसंद नहीं करते हैं। वो ज्यादातर गानों में पंजाबी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। हनी सिंह ने अपने गानों की बदौलत बॉलीवुड में भी जगह बनाई। उन्होंने शाहरुख, सैफ और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए। कुछ ही सालों में हनी देश-विदेश में काफी फेमस हो गए।
4 of 5
honey singh
- फोटो : file photo
इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। उनके रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आने लगीं। कहा जाने लगा कि हनी सिंह को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन करते हुए सही वजह बताई।
हनी सिंह ने कहा, 'मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।' बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे वो बर्बादी की ओर जा रहे हैं।