फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकी बहल हो या खिलजी, गली ब्वॉय या सिंबा, रणवीर ने कपिल से पहले निभाए ये 10 दमदार किरदार

Sat, 06 Jul 2019 02:09 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Ranveer Singh - फोटो : social media
साल 2010 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म बैंड बाजा बारात से हिंदी सिनेमा में अभिनय का आगाज करने वाले रणवीर सिंह बहुत ही कम समय में चोटी के अभिनेता बन गए। रणवीर आज इस मुकाम पर है जहां पहुचने का सिनेमा में आने वाले हर एक्टर का सपना होता है। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा का हर बड़ा निर्माता- निर्देशक रणवीर के साथ काम करना चाहता है।

बाजीराव, अलाउद्दीन खिलजी और राम रजारी जैसे किरदारों से लोगो के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले रणवीर साल 2012 के बाद से लगातार प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की शीर्ष 100 भारतीय शख्सियतों की लिस्ट में जगह बनाते आए हैं। फिल्म 83 से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। हिंदी सिनेमा के सबसे मंहगे और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार रणवीर के जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं उनकी 10 और दमदार फिल्मों पर।
विज्ञापन

2 of 11
Band Baaja Baaraat - फोटो : social media
1. बैंड बाजा बारात
2010 में रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बाराज के जरिए आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को बतौर अभिनेता पहला मौका दिया। इसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर भी एक नए निर्देशक मनीष शर्मा के हाथो में थी। अनुष्का शर्मा के साथ ‘बिट्टू’ का किरदार निभाते हुए रणवीर कही ऐसे नहीं लगे कि यह उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और रणवीर सिंह को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

3 of 11
ladies vs ricky bahl - फोटो : file photo
2. लेडीज वर्सेज रिकी बहल
मनीष शर्मा के निर्देशन में फिल्म बैंड बाजा बारात से सफलतापूर्वक डेब्यू करने के करीब एक साल बाद रणवीर सिंह ने एक बार फिर मनीष शर्मा के निर्देशन में काम किया। 2011 में बनी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में रणवीर एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म में इन दोनो का साथ देने के लिए परिणीति चोपड़ा भी महत्वपूर्ण किरदार में थी। ‘रिकी बहल’नाम के एक दिलफेंक लड़के के किरदार को रणवीर ने बड़ी ही खूबसूरती से अंजाम दिया। 

4 of 11
lootera - फोटो : file photo
3. लुटेरा
मसाला फिल्मों में तड़कता भड़कता और जोशीला किरदार निभाकर दर्शकों की तालिया बटोरने में कामयाब रहे रणवीर सिंह के लिए विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म लुटेरा में ‘वरुण श्रीवास्तव’ का किरदार असली परीक्षा रहा। इस फिल्म में रणवीर के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में थी। रणवीर इस परीक्षा में पूर्णांक के साथ पास हुए। लुटेरा में रणवीर के अभिनय की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन

5 of 11
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter
4. गोलियों की रासलीला रामलीला
संजय लीला भंसाली की 2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला रणवीर के करियर का टर्निंग प्वाइंट रही।  इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार काम कर रही थी। इसी फिल्म के बाद से रणवीर और दीपिका के बीच की नजदीकियां चर्चा में आई। ऑन स्कीन भी  इस जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। गुजरात और राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनाई गई इस फिल्म में रणवीर ने ‘राम रजारी’ का एक बेहद ही जोशीला और प्रभावशाली किरदार निभाया। इसके बाद से ही रणवीर का नाम हिंदी सिनेमा के शीर्ष के अभिनेताओं में गिना जाने लगा। बेहतरीन अदाकारी के लिए रणवीर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के पुरस्कार के लिए नामित भी किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
gunday - फोटो : file photo
5. गुंडे
बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिकी बहल के बाद रणवीर एक बार फिर आदित्य चोपड़ा की फिल्म गुंडे में नजर आए। अली अब्बास जफर के निर्देशन में 2014 बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान मख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में रणवीर जोशीले किरदार में दिखे और कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में शानदार अदाकारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

7 of 11
Bajirao Mastani - फोटो : file photo
6. बाजीराव मस्तानी
गोलियों की रासलीला रामलीला के साथ ही रणवीर की प्रतिभा को देखते हुए संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक साथ तीन फिल्मों में साइन कर लिया। इन तीन फिल्मों में दूसरी फिल्म थी बाजीराव मस्तानी। मराठा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी को दिखाती इस ऐतिहासिक फिल्म में रणवीर और दीपिका एक बार फिर एक साथ नजर आए। ‘पेशवा बाजीराव’ के किरदार के हर पहलू को रणवीर ने पूरी लगन से निभाया। 145 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

8 of 11
befikre - फोटो : file photo
7. बेफिक्रे
फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह ने चौथी बार आदित्य चोपड़ा के साथ काम किया, खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी आदित्य चोपड़ा ने ही किया। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान के अलावा किसी दूसरे अभिनेता को निर्देशित किया। वाणी कपूर के साथ रणवीर एक स्टैंड अप कॉमेडियन ‘धरम’ के किरदार में कुछ अलग नजर आए। 2016 में बनी रणवीर की यह फिल्म भी हिट रही और सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों की सूची में स्थान बनाने में कामयाब रही।

9 of 11
padmaavat - फोटो : file photo
8. पद्मावत
संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर सिंह की साइन की गई तीन फिल्मों में तीसरी फिल्म मलिक मुहम्मद जायसी की किताब पद्मावत और चित्तौड़ की महारानी पद्मावती की कहानी पर आधारित थी। 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत भी बाजीराव मस्तानी की तरह एक बड़े बजट की फिल्म थी और इस फिल्म में भी अब तक सबसे चहेती जोड़ी बन चुकी रणवीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने एक साथ काम किया। रणवीर पहली बार किसी फिल्म में खलनायक बने। फिल्म का खलनायक फिल्म के बाकी पहलुओं पर भारी पड़ा हो। पद्मावत में रणवीर और दीपिका के अलावा शाहिद कपूर ने भी मुख्य किरदार निभाया। 

10 of 11
simmba - फोटो : instagram
9. सिम्बा
 रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिम्बा में  पिछले साल काम किया। ऐक्शन और मारधाड़ से भरी इस फिल्म में रणवीर इंस्पेक्टर संग्राम के किरदार में दिखे। अजय देवगन की फिल्म सिंघम से प्रेरित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर जबर्दस्त ऐक्शन और जोशीले किरदार से लोगों के दिलों पर छा गए। सिम्बा के लिए फिल्म समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही पर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कारोबार किया।
 
विज्ञापन

11 of 11
Gully Boy film - फोटो : twitter
10. गली बॉय
इस साल की हिट फिल्मों में शुमार गली बॉय में रणवीर एक रैपर बने। आलिया भट्ट और फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के साथ काम करते हुए रणवीर ने अदाकारी के मामले में एक बार सबको पीछे छोड़ते हुए प्रभावित किया। फिल्म को 69वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रैप सिंगिंग में भी हाथ आजमाया और इस मामले में भी रणवीर हिट रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें