मुंबई में हाल ही में एक कार्यक्रम में, टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने खुलासा किया कि अभिनेत्री विद्या बालन ने 2022 की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अस्वीकार कर दिया था। यह खुलासा आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के एक गाने 'अमी जे तोमर 3.0' के लॉन्च के दौरान हुआ। वहीं, इस पर विद्या ने भी चुप्पी तोड़ी और 'भूल भुलैया 2' को अस्वीकार करने का मुख्य कारण बताया।