फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे तैमूर का बर्थडे मनाने पटौदी हाउस पहुंची करीना को सता रहा है एक डर

Tue, 19 Dec 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
किसी फेमस सेलिब्रिटी की बात हो या फिर किसी आम महिला की, बात जब अपने बच्चे की आती है तो हर मां का फिक्रमंद होना लाजमी है। ऐसा ही कुछ हाल करीना कपूर का भी है। इस 20 दिसंबर को सैफरीना बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में मनाने वाली हैं।  

पढ़ें-आखिर ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान से मदद मांगने को मजबूर हुईं कमल हासन की पत्नी
विज्ञापन

2 of 4
करीना से जब इस पार्टी में शामिल होने वाले खास मेहमानों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि बेटे की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लोग नहीं बल्कि फैमिली के ही कुछ खास लोग मौजूद होंगे। करीना से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी तैमूर के लाइमलाइट में बने रहने से कोई परेशानी होती है, तो करीना ने खुलकर अपना डर फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, 'मां हूं न। डर तो लगा ही रहता है।'  

 
विज्ञापन

3 of 4
करीना का कहना है कि उन्होंने और सैफ ने हमेशा इस बात को एक्सपेक्ट किया है कि लोग तैमूर से प्यार करते हैं इसलिए उसकी तस्वीरें लेते हैं। वो इस बात को जानते हैं इसलिए किसी को उनकी तस्वीर लेने से रोकते भी नहीं हैं। उन्हें पता है कि वह जितना चेहरा छुपायेंगे लोग उनके पीछे उतना ही भागेंगे। करीना ने दिल में छिपे डर को शेयर करते हुए बताया कि जब वह तैमूर के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो मन में थोड़ा डर लगा रहता है कि कहीं उसे कोई चोट न लग जाए।

 
विज्ञापन

4 of 4
करीना ने बताया कि तैमूर की सुरक्षा को लेकर वो थोड़ी सी परेशान जरूर हो जाती है लेकिन सैफ ने पहले ही ये निर्णय ले लिया था कि वो कभी भी मीडिया से तैमूर को छुपाने की कोशिश नहीं करेंगे। करीना ने कहा कि वैसे चेहरा दिखाने में कोई बुराई भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें