dilip kumar
दरअसल अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के घर को लेकर पिछले 10 बरसों से विवाद चल रहा है। असल में सायरा बानो चाहती हैं कि दिलीप साहब जिस घर में बरसों रहे, उस घर को फिर से डेवेलप करके वहां उनका म्यूजियम बनवाया जाए। जहां उनकी तमाम यादगार चीजों के साथ उनको मिले अवार्ड्स वगैरह रखे जा सकें। जिससे उनकी यादें कायम रहें।