रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लिए साल 2020 बेहद खुशनुमा रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बहू श्लोका को 10 दिसंबर को बेटा पैदा हुआ है। ऐसे में मुकेश और नीता अंबानी अब दादा-दादी बन चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है।