फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर खान तक, इन तस्वीरों में देखें कैसे क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड सितारे

Fri, 25 Dec 2020 12:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलिब्रिटी - फोटो : Instagram
आज 25 दिसंबर है और सारी दुनिया धूम धाम से क्रिसमस मना रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी बड़े हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में सारे त्यौहार बहुत ही खुशी खुशी मनाए जाते हैं फिर चाहे वो दीवाली हो, ईद हो या फिर क्रिसमस। तो चलिए इस त्यौहार के मौके पर आपको बताते हैं कि कौन कौन से सेलेब्स त्यौहार के रंग में रंगे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका-निक

बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकी सिंगर निक जोनास भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- क्रिसमस स्प्रीट।

विज्ञापन

3 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान

बेबो ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में करीना के अलावा करिश्मा, सोहा अली खान, सैफ अली खान, कुणाल खेमु और नताशा पुनावाला और दूसरे लोग भी नजर आ रहे हैं। साथ ही सबने सैंटा क्लॉज की टोपी भी पहन रखी है। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।


4 of 7
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत भी क्रिसमस के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रिसमस ट्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'उन सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई जो हिंदू त्यौहारों को स्वीकार करते हैं और इज्जत करते हैं। उन सभी लोगों को क्रिमसस की बधाई जो हिंदू त्यौहारों के दौरान ज्ञान झाड़ते नजर नहीं आते'।

विज्ञापन

5 of 7
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन के साथ क्रिसमस मनाते हुए तस्वीर शेयर की थी जो फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे ननिहाल के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।



विज्ञापन

6 of 7
काजोल - फोटो : instagram
काजोल 

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने अपने फैमिली ट्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें उनके पति अजय देवगन, मां तनुजा, बेटे युग और बेटी न्यासा नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि, 'किसी ने मुझे बताया कि जिस तरह हम दुनिया को चला रहे हैं वो केवल बेहतरी के लिए है, लेकिन इसके साथ हमें भी बहुत कुछ एडजस्ट करना पड़ा रहा है। एक बेहतर दुनिया और कल के लिए हर किसी को हैप्पी क्रिसमस'।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram/karanvirbohra
करणवीर बोहरा

टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपनी बेटियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'भारत में क्रिसमस है। हर किसी को प्यार। ये साल हम सबके लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ है, लेकिन आज भी उम्मीद जिंदा है। हर किसी को क्रिसमस की बधाई'।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें