फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के सीन में एक बार पहने कपड़ों का क्या होता है हाल? पर्दे के पीछे की असलियत जान लें आप

Sat, 02 Mar 2019 07:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Katrina Aishwarya Deepika - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्मों को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। न केवल फिल्म के सेट बल्कि स्टार्स के कपड़ों पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। कई बार तो यही कपड़े ऐसा ट्रेंड बनाते हैं कि लोग उनसे स्टाइल को कॉपी करना शुरू कर देते हैं।
इस बीच कई बार लोगों के जहन में सवाल आता है कि आखिर इन महंगे कपड़ों का फिल्म बनने के बाद क्या होता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आज हम आपको हर सवाल का जवाब देंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इन बेशकीमती कपड़ों को किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
salman khan - फोटो : file photo
मुझसे शादी करोगी- जीने के हैं 4 दिन (सलमान टॉवल)
'मुझसे शादी करोगी' फिल्म का जीने के है 4 दिन गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने में सलमान खान एक टॉवल के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। कहा जाता है कि यह टॉवर 1,42,000 रुपए में नीलाम हुई थी। सलमान ने इस राशि को एनजीओ को दान कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 8
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
बंटी और बबली- कजरारे कजरारे (ऐश्वर्या राय लहंगा)
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का कजरारे डांस आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस गान में बच्चन परिवार की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कजरारे गाने में ऐश्वर्या ने जो लहंगा पहना था उसे 'बैंड बाजा बारात' के गाने में बैकग्राउंड डांसर्स ने पहना था। 

4 of 8
bajirao mastani - फोटो : file photo
बाजीराव मस्तानी- नजर जो तेरी लागे (दीपिका ड्रेस)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का गाना नजर जो तेरी लागे भी हिट रहा। इस गाने में दीपिका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने याद के तौर पर संभाल कर रख दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
Katrina Kaif - फोटो : file photo
अग्निपथ- चिकनी चमेली (कटरीना कैफ ड्रेस)
ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' फिल्म ने भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म का 'चिकनी चमेली' गाना भी लोगों को बेहद पसंद आया। कहा जाता है कि इस गाने में कटरीना ने जो ड्रेस पहनी थी उसे प्रोक्शन हाउस ने संभाल कर रख दी है।
विज्ञापन

6 of 8
anushka sharma - फोटो : file photo
बॉम्बे वेलवेट- अनुष्का शर्मा गाउन
'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म में अनुष्का शर्मा का गाउन चर्चा का विषय रहा था। इस गाउन का वजन करीब 35 किलो था। जानकारी के मुताबिक इस गाउन को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। कहा जाता है कि शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाउन को मनीष ने वापस ले लिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
rishi kapoor - फोटो : file photo
चांदनी- ऋषि कपूर स्वेटर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को स्वेटर का कलेक्शन करने की आदत है। 'चांदनी' फिल्म में ऋषि कपूर ने जो भी स्वेटर पहने थे उसे संभाल कर रखा हुआ है। 
विज्ञापन

8 of 8
kareena kapoor - फोटो : file photo
हीरोइन- करीना ड्रेस
फिल्म 'हीरोइन' ने करीना कपूर खान ने करीब 130 कपड़े बदले थे। कहा जाता है कि फिल्म के बाद इन कपड़ों को मिस मैच करके इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें