सिनेमा में मात्र 16 साल की उम्र में अपनी पहली ही फिल्म से तहलका मचा देने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया वह पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने बताया कि शादी और बच्चे किसी अभिनेत्री की सफलता में बाधक नहीं होते। अभिनेत्रियों के लिए एक मिसाल मानी जाने वाली डिंपल कपाड़िया जीवन के 60 साल बीतने के बाद भी नए किरदारों को लेकर उत्सुक रहती हैं और यहां तक कि जरूरत पड़े तो इसके लिए ऑडीशन देने से भी नहीं हिचकतीं। हिंदी सिनेमा की बॉबी आज 62 साल की हो रही है। आइए आपको बताते हैं डिंपल कपाड़िया की 10 अनसुनी कहानियां।
विज्ञापन
2 of 11
Dimple Kapadia
- फोटो : file photo
गुजराती सेठ की बेटी
डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया मुंबई के एक जाने माने उद्योगपति थे। डिंपल की परवरिश भी अच्छे माहौल में हुई। चुन्नीभाई के फिल्मी दुनिया से अच्छे ताल्लुकात होने के कारण फिल्मी हस्तियों का उनके घर आना जाना लगा रहता था। शोमैन राज कपूर ने भी डिंपल को उनके घर पर ही देखा।
विज्ञापन
3 of 11
dimple kapadia and akshay kumar
- फोटो : social media
15 साल की हीरोइन
राज कपूर ने मेरा नाम जोकर बनाई जो रिलीज के समय सुपरफ्लॉप रही। उनका घर, दफ्तर, बंगला सब बिकने की कगार पर आ गया तो उन्होंने उस जमाने के युवाओं के लिए फिल्म बनाई, बॉबी। हीरो घर में था और हीरोइन के लिए राज कपूर की नजर टिकी थी डिंपल पर। चुन्नीभाई इस बात के लिए बहुत मुश्किल से माने। मात्र पंद्रह साल की उम्र में डिंपल ने फिल्म बॉबी में काम शुरू कर दिया। ऋषि कपूर के साथ की गई पहली फिल्म बॉबी के लिए डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल के खिताब से नवाजा गया।
4 of 11
dimple kapadia
- फोटो : file photo
पहली रिलीज से पहले शादी
डिंपल कपाड़िया उन दिनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार और काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना की बड़ी फैन थी। फिल्म बॉबी के दौराल डिंपल की ऋषि कपूर के साथ रिश्तों को लेकर काफी अफवाहें उड़ी। इसी दौरान राजेश खन्ना की अंजू महेन्द्रू से ब्रेक अप की खबरें भी सामने आई। इसके बाद बॉबी के सेट पर राजेश खन्ना की मुलाकात डिंपल कपाड़िया से हुई। राजेश ने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज किया। 1973 में मात्र 16 साल की उम्र में ही डिंपल की शादी अपने से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से हो गई। शादी के बाद डिंपल ने फिल्म बॉबी की बचे हुए हिस्से की शूटिंग पूरी की।
विज्ञापन
5 of 11
Sunny Deol and Dimple Kapadia
- फोटो : file photo
खन्ना से बड़ी खुद्दारी
शादी के बाद राजेश खन्ना के कहने पर डिंपल ने फिल्मों के लिए काम करना बंद कर दिया। इसके बाद डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी पैदा हुईं। राजेश खन्ना ने जब डिंपल के साथ ज्यादा टोकाटाकी शुरू की तो राजेश और डिंपल की शादी ज्यादा दिनों तक नही चल सकी। शादी से कुछ साल बाद 1982 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। डिंपल अपनी दोनो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के साथ राजेश खन्ना से अलग रहने लगी।
विज्ञापन
6 of 11
Dimple Kapadia
- फोटो : social media
ट्विंकल को लगता था डर
राजेश खन्ना से डिंपल कपाड़िया के अलग होने की वजह व्यक्तिगत स्वतंत्रता थी। अलग होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान डिंपल ने बताया था कि मैं और मेरी बेटियां किसी ऐसे माहौल में नही रह सकती जहां हमारे विचारों की स्वतंत्रता न हो। एक और इंटरव्यू के दौरान डिंपल ने बताया कि ट्विंकल को पापा के घर वापस जाने से बहुत डर लगता था। ट्विंकल चाहती थी कि मेरे पास ज्यादा से ज्यादा फिल्में आती रहें। बाद में राजेश और डिंपल के बीच के रिश्तों में सुधार भी आया। एक मौके पर राजेश ने कहा था कि डिंपल अब भी मेरी पत्नी है और ट्विकल और रिंकी मेरी बेटियां।
विज्ञापन
7 of 11
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : file photo
वापसी में भी सुपरहिट
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर फिल्मों की ओर रुख किया। 1985 में डिंपल फिल्म सागर में एक बार फिर अपनी पहली फिल्म के हीरो ऋषि कपूर के साथ दिखी। इस फिल्म में डिंपल का एक अलग अवतार दिखा, इसमें डिंपल बिकनी में नजर आई। इस फिल्म के बाद डिंपल के पास फिल्मों का लाइन लग गई और उन्होंने जांबाज, दृष्टि, इंसाफ, राम लखन और प्रहार जैसी कई फिल्मों में काम किया।
8 of 11
dimple kapadia
- फोटो : file photo
एक अनोखी प्रेम कथा
बड़े पर्दे पर वापसी के बाद डिंपल का करियर परवान चढ़ गया। उनकी गिनती श्रीदेवी, जयप्रदा और हेमा मालिनी जैसी शीर्ष की अभिनेत्रियों के साथ होने लगी। इस बीच डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ आग का गोला, मंजिल मंजिल, गुनाह और अर्जुन जैसी कई फिल्मों में काम किया। डिंपल और सनी देओल दोनों शादीशुदा थे लेकिन दोनों ने एक नई प्रेम कहानी लिख डाली। सनी देओल की फिल्मों की लोकेशन पर डिंपल का मौजूद रहना आम बात हो चली। दोनों ने अपने प्यार का एक दो मौकों को छोड़ कभी सार्वजनिक इजहार नहीं किया।
9 of 11
dimple kapadia
- फोटो : file photo
बिंदास डिंपल की बोल्डनेस
फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के अंतरंग सीन के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐसा ही एक किस्सा फिल्म प्रेम धरम की शूटिंग पर भी हो चुका है। 1987 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म प्रेम धरम की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थे। इस शूट दौरान एक सीन में लिए डिंपल और विनोद किस करते हुए एक दूसरे में इतना खो गए कि निर्देशक महेश भट्ट के बार बार कट बोलने के बाद भी ये दोनो एके दूसरे को किस करते रहे। फिल्म जांबाज में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्य भी हिंदी सिनेमा के सबसे बोल्ड सीन्स में गिने जाते हैं।
10 of 11
dimple kapadia
- फोटो : file photo
दमदार अदाकारी
डिंपल कपाड़िया ने हिंदी सिनेमा में अंग प्रदर्शन तो खूब किया लेकिन उससे ज्यादा दमदार उन्होंने अभिनय किया। वह हिंदी सिनेमा की उन चंद अभिनेत्रियों में से है जिनको मसाला फिल्मों के साथ साथ दमदार अदाकरी के लिए भी जाना जाता है। डिंपल ने मसाला फिल्मों के अलावा रुदाली, जख़्मी औरत, दृष्टि और काश जैसे फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। रुदाली में उम्दा अभिनय के लिए डिंपल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया।
Dimple kapadia with rajesh khanna
- फोटो : social media
पुरस्कारों की डिंपल
70 के दशक से आज तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली डिंपल कपाड़िया को उनके दमदार अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। डिंपल को उनकी पहली ही फिल्म बॉबी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया।1985 में पर्दे पर दोबारा वापसी करते हुए फिल्म सागर के लिए डिंपल ने फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया। 1993 में फिल्म रुदाली के लिए एक बार फिर डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया। 1994 में आई फिल्म क्रांतिवीर के लिए डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर फीमेल का खिताब मिला। इसके साथ ही फिल्म रुदाली में डिंपल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया ।