फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सीआईडी शो की पूरी टीम ने जीती थी कोरोना जैसे वायरस से जंग, वायरल हो रहा शो का एपिसोड

Mon, 11 May 2020 02:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सीआईडी - फोटो : फाइल फोटो
लंबे समय से कोरोना वायरस का प्रकोप पूरा देश झेल रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 67 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस ने अपनी जद में केवल भारत को ही नहीं बल्कि कई देशों को ले लिया है। वहीं बहुत से देश मिलकर कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए वैक्सीन भी बनाने में लगे हुए हैं। कोरोना जैसे वायरस पर कई फिल्में और टीवी शो भी बन चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीआईडी - फोटो : फाइल फोटो
उनमें से एक सोनी चैनल का सीरियल सीआईडी भी है। दरअसल सीआईडी मशहूर भारतीय टीवी सीरियल्स में से एक रहा है। इस सीरियल में अलग-अलग केस को दिखाया जाता है। सीआईडी की एक सीरीज साल 2013 में प्रसारित हुई थी जो हर तरह के वायरस के प्रकोप पर आधारित थी। इस सीरीज का नाम 'सीआईडी- खतरनाक वायरस का रहस्य' था। इसी में से एक एपिसोड कोरोना वायरस जैसे जानलेवा वायरस पर भी आधारित था। इस बात की जानकारी सोनीलिव ने दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सीआईडी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनीलिव के अनुसार 'सीआईडी- खतरनाक वायरस का रहस्य' के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि एक फार्मा कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया जाता है। फार्मा कंपनी से बदला लेने के लिए वह कर्मचारी वायरस की शीशी चुरा लेते है और उसे फैला देता है। जिसके बाद देश की आबादी का बड़ा हिस्सा उस खतरनाक वायरस की मार झेलता है। वहीं बाद में एसीपी प्रद्युम्न (अभिनेता शिवाजी साटम) अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस केस को हल करते हैं। 

4 of 5
सीआईडी - फोटो : फाइल फोटो
'सीआईडी- खतरनाक वायरस का रहस्य' के इस एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न की पूरी टीम को पीपीई किट्स पहनते हुए भी दिखाया गया। आपको बता दें कि सीआईडी सीरियल्स से जुड़े ज्यादातर एपिसोड यूट्यूब पर भी मौजूद हैं। दर्शकों ने इस शो को हमेशा से खूब पसंद किया है। साथ ही यह लंबे समय तक चलने वाले भारतीय सीरियल्स में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआईडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें देश में फैले कोरोना वायरस की तो कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। जिसमें राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने कहा है कि इनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने से कोविड और गैर-कोविड चिकित्सा सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

पढ़ें: इरफान के लिए बदला गया इस आदिवासी इलाके का नाम, उनकी फिल्में देखने को दिन भर सफर करते थे लोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें