फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars First Salary: अल्लू अर्जुन से सामंथा तक, करोड़ों में फीस लेने वाले साउथ सितारों की महज इतनी थी पहली कमाई

Tue, 03 May 2022 07:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
South Stars First Salary - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा पर साउथ अभिनेताओं का डंका बज रहा है। फैंस इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के एक्शन के दीवाने हुआ करते थे लेकिन अब फैंस साउथ कलाकारों के एक्शन के साथ-साथ एक्टिंग और अंदाज के भी कायल हो गए हैं। अब साउथ सितारे फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, साउथ के स्टार्स भी एक फिल्म के बॉलीवुड स्टार्स की तरह करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं। लेकिन आज हम आपको टॉलीवुड स्टार्स की पहली फीस के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा रुथ प्रभू - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करती हैं। लेकिन आप उनकी पहली सैलरी जानकार हैरान रह जाएंगे। सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी। इस बात का खुलासा सामंथा ने इंस्टाग्राम पर फैन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में किया था। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक सम्मेलन को होस्ट करने के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्या - फोटो : social media
सूर्या
सूर्या साउथ के महंगे अभिनेताओं में से एक हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। यहां पर सूर्या की सैलरी हर महीने सिर्फ 736 रुपये थी।

4 of 6
मोहनलाल - फोटो : Instagram
मोहनलाल
मोहनलाल साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं, जो सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। मोहनलाल की पहली फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' थी, जिसके लिए अभिनेता को 2000 रुपये मिले थे। यह पैसे अभिनेता ने एक अनाथालय में दान कर दिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विजय
थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके नाम से ही फिल्में चल पड़ती हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘वेत्री' थी और तब उनकी पहली कमाई 500 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
पैन इंडिया स्टार बन चुके अल्लू अर्जुन फिल्मों में एनिमेटर का काम कर चुके हैं। इस काम के लिए अभिनेता को पहली सैलरी 3500 रुपये मिली थी। हालांकि, आज के समय में अल्लू अर्जुन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें