फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म से ही रातों-रात हिट हो गए थे गए ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, आज किसी को इनकी शक्ल भी नहीं याद

Sun, 28 Apr 2019 05:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनका करियर शुरू होने से पहले खत्म हो गया। क्योंकि वे अपनी पहली फिल्म से तो सुपरस्टार बन गए थे लेकिन इसके बाद उन्हें ऐसी कोई फिल्म नहीं मिली जिससे उन्हें याद किया जाए। बात करेंगे ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो एक हिट देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चले गए...
विज्ञापन

2 of 6
Gracy Singh
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' में अपनी सादगी-भरी खूबसूरती से दर्शकों की नजरों में आईं एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का फिल्मी करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। हालांकि वह हिट फिल्म 'गंगाजल' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में दिखाई दीं लेकिन इनके अलावा इनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिनसे इन्हें याद रखा जाए।  
विज्ञापन

3 of 6
bollywood flashback kumar gaurav - फोटो : self
एक्टर कुमार गौरव ने 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी पहचान फिल्म 'लव स्टोरी' से ही है जिसमें वह एक्ट्रेस विजेयता पंडित के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन कई फिल्में करने के बाद भी कुमार को वो स्टारडम नहीं मिला पायाऔर कुछ ही सालों बाद कुमार का फिल्मी करियर डूबता चला गया।

4 of 6
Rahul Roy
एक्टर राहुल रॉय के बारे में कौन नहीं जानता हालांकि वह अपनी फिल्म 'आशिकी' से लड़कियों के दिवाने बन गए थे और आज भी लोग उन्हें इसी फिल्म से जानते हैं। लेकिन गिनी चुनी फिल्में करने के बाद वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गए। बता दें कि बिग बॉस जीतने के बाद वह देश से लंबे समय के लिए बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
rishi and rajeev kapoor
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातो-रात स्टार बने कपूर खानदान के चिराग राजीव कपूर अपने बड़े भाई ऋषि कपूर जैसा नाम नहीं कमा पाए। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से अपना नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूमिका
आखिर में बात करेंगे एक्ट्रेस भूमिका चावला की। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' ने तो तहलका ही मचा दिया था। इस फिल्म का एक-एक किरदार स्टार बन गया था। फिल्म मे भूमिका चावला लीड रोल में थी और उन्हें भी इस फिल्म की बड़ी कामयाबी के बाद फिल्में मिलने लगी लेकिन उनकी 'तेरे नाम' के अलावा कोई भी फिल्म नहीं चली और उन्होंने शादी कर फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें