बॉलीवुड में ‘मनजी’ के नाम से मशहूर मनमोहन देसाई एक ऐसे फिल्म निर्देशक थे जिन्हें एंटरटेनर नंबर-1 कहा जाता था। देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता किक्कू देसाई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और उन्होंने वर्ष 1930 में एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह पारामाउंट स्टूडियो के मालिक भी थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण उनका रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर हो गया था। साल 1960 में जब मनमोहन 24 साल के थे तो उन्हें अपने भाई सुभाष देसाई द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘छलिया’ को डायरेक्ट करने का मौका मिला था।
तीन दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में मनमोहन ने अपने करीब बीस फिल्मों का डायरेक्शन किया जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट ही साबित हुईं। एक मार्च 1994 को मनमोहन इस दुनिया से विदा हो गए। बताया जाता है कि उनकी मौत बालकोनी से गिरने से हुई थी। लेकिन आज भी उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी 10 सुपरहिट फिल्मों के किस्से...
विज्ञापन
2 of 11
Chhalia
- फोटो : social media
छलिया
1960 में आई 'छलिया' फिल्म से ही मनमोहन देसाई की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन देसाई ने किया था। इस फिल्म में राज कपूर, नूतन और प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे। संगीतकार कल्याणजी-आंनद जी के संगीतबद्ध गीत ‘छलिया मेरा नाम’ और ‘डम डम डिगा डिगा’ उन दिनों काफी लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
3 of 11
om prakash in roti
- फोटो : social media
रोटी
1974 में आई 'रोटी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मंगल सिंह के किरदार में राजेश खन्ना और बिजली के किरदार में मुमताज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में मनमोहन देसाई के निर्देशक को तारीफें मिलीं और फिल्म हिट हो गई। ये वो दौर था जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन रहे थे।
4 of 11
chacha bhatija
- फोटो : social media
चाचा भतीजा
1977 में आई फिल्म 'चाचा भतीजा' धर्मेंद्र और रणधीर कपूर की जोड़ी पहली बार एक अलग अवतार में दिखी। चाचा-भतीजा बनकर दोनों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग थी। कहानी में परिवारवाद को देसाई ने बेहद खूबसूरती से दिखाया था।
विज्ञापन
5 of 11
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
- फोटो : file photo
परवरिश
1977 में 'परवरिश' फिल्म से एक अलग दौर का सिनेमा देसाई ने दर्शकों को दिखाया। इस फिल्म में शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेता थे। जबकि इनके अपोजिट नीतू सिंह, शबाना आजमी जैसी उस जमाने की हिट अभिनेत्रियां थीं। देसाई पब्लिक की सोच और समझ को मनोरंजन के धागे में पिरोना अच्छी तरह से जानते थे। परवरिश फिल्म का गीत 'जाते हो जाने जाना' सुपरहिट हो गया था। अमिताभ और विनोद की जोड़ी को इस फिल्म ने एवरटाइम हिट कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
Amar Akbar Anthony
- फोटो : file photo
अमर अकबर एंथनी
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर मनमोहन देसाई की ये फिल्म 1977 में रिलीज हुई सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इन तीनों के अपोजिट शबाना आजमी, परवीन बॉबी और नीतू सिंह थीं। कहानी बचपन में अलग हुए तीन भाइयों पर केन्द्रित थी जिन्हें विभिन्न धर्मों के तीन परिवारों - हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई द्वारा अपनाया जाता है। 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित 25वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में कई पुरस्कार जीते।
विज्ञापन
7 of 11
Dharam Veer
- फोटो : social media
धरम वीर
साल 1977 मनमोहन देसाई के लिए लकी साबित हुआ। एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइनें लगाकर देसाई ने ये साबित कर दिया था कि उनसे बड़ा एंटरटेनर और कोई नहीं है। इसी साल 'धरम वीर' से देसाई ने धर्मेन्द्र और जितेंद्र को एक साथ एक फिल्म में लाकर बाकी फिल्म मेकर्स को चौंका दिया था। दोनों ही उस जमाने के बड़े स्टार थे। एक फिल्म में दोनों को लेना बड़ी बात थी।
8 of 11
suhaag 1979
- फोटो : social media
सुहाग
1979 में 'सुहाग' फिल्म बनाकर देसाई ने एक बार फिर अमिताभ को उनके करियर की ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया था। अमिताभ को सुपरस्टार बनाने में मनमोहन देसाई का बड़ा हाथ है। शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को सुहाग फिल्म से दर्शकों ने खूब पसंद किया। रेखा और परवीन बॉबी एक्टिंग भी इस फिल्म में लाजवाब थी।
9 of 11
Naseeb
- फोटो : social media
नसीब
किस्मत की कहानी पर बनी 'नसीब' फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। 1981 में रिलीज हुई मनमोहन देसाई की इस फिल्म को बाद में तमिल और तेलुगू में भी बनाया गया था। 1984 से पहले प्रति टेरेटरी एक करोड़ की कमाई करने वाली 13 फिल्मों में नसीब भी शामिल थी। इसमें अमिताभ के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर भी थे।
10 of 11
Mard
- फोटो : social media
मर्द
1985 में आई 'मर्द' फिल्म से अमिताभ रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। मनमोहन देसाई की इस फिल्म ने सिनेमाप्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया था। जबरदस्त डायलॉग और गीतों से सजी इस फिल्म ने उस साल कई नेशनल अवार्ड भी जीते। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अमृता सिंह, निरूपा रॉय और दारा सिंह थे।
गंगा जमुना सरस्वती
लव ट्रैंगल पर बनी मनमोहन देसाई की ये फिल्म 1988 में आई थी। फिल्म के लीड रोल में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रदा और मीनाक्षी शेषाद्रि शामिल थीं। फिल्म के गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि ये फिल्म देसाई की पिछली फिल्मों से कमजोर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद देसाई अमिताभ को लेकर एक और फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन हालात के हाथों वो हार गए, फिल्म बन ही नहीं पाई।