हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में अमर उजाला ने सीधे फॉक्स स्टार स्टूडियोज से बात करने की कोशिश की। विश्व सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी बन चुकी डिजनी अब फॉक्स स्टॉर को खरीद चुकी है। डिजनी की छवि अपने कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता की रही है, लेकिन डिजनी की भारतीय शाखा का हिस्सा बन चुकी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया ने हाउसफुल 4 के बारे में कुछ भी साफ साफ अब तक नहीं बताया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मीडिया प्रभारी हिमांशु मिस्त्री ने पहली बार जब हाउसफुल 4 के पहले हफ्ते के आंकड़े जारी किए तो उनसे तीन सवाल पूछे गए। पहला कि फिल्म हाउसफुल 4 को बनाने में कितनी लागत आई है? दूसरा कि इस फिल्म के प्रचार, प्रसार, विज्ञापनों और फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने का खर्च कितना आया? और, तीसरा कि फिल्म की नेट कमाई यानी सब खर्चे निकालकर कितनी कमाई हुई है?