हेलेना ल्यूक
- फोटो : file photo
मिथुन दा की निजी जिंदगी रहस्यों से भरी है। मिथुन ने दो शादियां की थीं। जी हां, दो शादियां... जानें योगिता बाली के अलावा कौन थीं उनकी पत्नी... । योगिता बाली के बारे में सभी जानते होंगे। मिथुन ने 1979 में योगिता से शादी की थी। जो आजतक उनके साथ हैं, लेकिन योगिता से पहले भी उनकी एक पत्नी थी, जिनका नाम हेलेना ल्यूक था। हेलेना भी एक अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर थीं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। इसके बाद 1980 में उन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया।