फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss और बिकिनी सीन के बिना ही गजब की बोल्डनेस दिखाती है ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सलमान भी हैं इनके फैन

Fri, 06 Jul 2018 10:44 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रानी चटर्जी
पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के साथ दर्शकों के बीच भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज तेजी से बढ़ा है । शादी-पार्टी में अक्सर आपने भोजपुरी गानों पर लोगों को नाचते देखा होगा । भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हम आपके लिए एक नया कॉलम शुरू कर रहे हैं । जिसमें आपको हर हफ्ते किसी ना किसी भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में जानने को मिलेगा ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
रानी चटर्जी
इस कड़ी में सबसे पहले हम आपको रानी चटर्जी के बारे में बताएंगे । जो भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं । अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से वो कभी नहीं हिचकतीं। रानी के साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है। रानी भोजपुरी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं ।
विज्ञापन

3 of 9
रानी चटर्जी
रानी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10 में थीं । उनकी पहली फिल्म का नाम था 'ससुरा बड़ा पइसेवाला'। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा ने धूम मचा दी थी। 

4 of 9
रानी चटर्जी
ये फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। रानी 16 साल की उम्र में ही स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। धीरे-धीरे रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। 
विज्ञापन

5 of 9
रानी चटर्जी
रानी एक फिल्म का 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। रानी एक महीने में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर देती हैं। अपने 11 साल के करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा रानी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। 
विज्ञापन

6 of 9
रानी चटर्जी
फेमस सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ रानी के अफेयर के चर्चे रहे हैं। रानी ने पवन सिंह से अफेयर के बाद उन पर जान से मारने की धमकी देने का केस भी दर्ज कराया था। वहीं एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने रानी के ड्रेस डिजाइनर पर अपनी ड्रेस का डिजाइन चुराने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

7 of 9
रानी चटर्जी
अच्छी एक्ट्रेस के साथ रानी एक बेहतरीन डांसर भी हैं। रानी को उनकी फिल्म 'नागिन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उनकी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' भी बड़ी हिट साबित हुई थी। रानी माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हैं। वो बचपन से ही माधुरी की तरह डांस कर उनकी नकल करती थीं।

8 of 9
रानी चटर्जी
रानी भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। बॉलीवुड स्टार भी उन्हें अच्छे से पहचानते हैं। एक इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि जब सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में वो सलमान से मिली थीं तो सलमान ने कहा था, 'इनको तो मैं जानता हूं, इनके पोस्टर देखे हैं मैंने।'
विज्ञापन

9 of 9
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन की बोल्डनेस के बारे में बताते हुए रानी ने कहा था, 'मैं सिर्फ ट्रेडिशनल लहंगा और साड़ी पहनती हूं। मैं कभी अपनी फिल्मों में बिकिनी नहीं पहनूंगी। फिल्ममेकर मेरे बारे में जानते हैं इसलिए वो कभी भी मुझसे स्क्रीन पर स्मूच करने को नहीं कहते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें