फिल्म ज़ीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के रोमांस किंग एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि उनके साथ लीड रोल में दिखाई देने वाली अभिनेत्रियां अनुष्का और कटरीना भी कम रोचक किरदार में फैंस को नहीं दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 4
zero
बता दें, फिल्म ज़ीरो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के हर एक किरदार पर कड़ी मेहनत की जा रही है। किंग खान के करियर का यह अपनी तरह का पहला किरदार होगा जिसमें वो एक बोने का रोल निभाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
कटरीना कैफ
खास बात यह है कि ज़ीरो में केवल शाहरुख खान ही नहीं बल्कि अनुष्का और कटरीना कैफ भी खास किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में कटरीना कैफ एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी जो ज़िंदगी में शराब की लत से लड़ रही होती है।इतना ही नहीं अपनी इस आदत की वजह से कटरीना के किरदार को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
वही दूसरी और फिल्म में अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक के किरदार में दिखाई देंगी। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने एक वीडियो रिलीज करके फैंस को अपने किरदार के बारे में बताया था। इस दौरान शाहरुख खान ने दर्शकों के लिए अपनी फिल्म के टाइटल का भी ऐलान किया था। यह फिल्म 21 जनवरी 2018 के दिन रिलीज होगी।