फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमडीबी पर ऋचा और तापसी से कैसे पिछड़ीं आलिया और दीपिका, यहां समझिए पूरा खेल

Tue, 31 Mar 2020 11:01 AM IST
शिप्रा सक्सेना रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
Deepika, Taapsee and Alia - फोटो : file photo
भारत में कोरोना वायरस की वजह से लगभग सभी काम रुके हुए हैं, लेकिन ऐसे माहौल में वाटरआर्मी का काम बहुत बढ़ गया है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा ने आईएमडीबी रेटिंग में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी नंबर वन अभिनेत्रियों को पछाड़ दिया है। सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यही सच है।
विज्ञापन

2 of 7
deepika padukone - फोटो : social media
हो सकता है कि वाटरआर्मी शब्द आपके लिए नया हो, और सुनने में पहली बार आया हो। तो बता दें कि वाटरआर्मी वह सेना होती है जो दुनिया भर में किसी भी प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता को बढ़ाने और घटाने का काम करती है। एक तरह से देखा जाए तो वाटरआर्मी और सोशल मीडिया पर पनपे ट्रोलर्स एक समान ही है। ये दोनों ही ऐसे लोग होते हैं, जिनका अस्तित्व सिर्फ तकनीक की दुनिया में ही है। लेकिन प्रभावित असल जिंदगी को करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
कोरोना के चलते चीन में भी लॉकडाउन हुआ। सभी कारोबार ठप हुए और लोग भी घरों में कैद हो गए। इसके बाद खबर आई कि चीन में लाखों फोन नंबर बंद हो गए हैं। पहले कयास लगाए गए कि ये लोग शायद कोरोना वायरस की चपेट में आकर मारे गए। लेकिन बाद में पता चला कि ये तो वाटरआर्मी के सदस्य थे, जो कुछ काम धंधा न होने की वजह से निष्क्रिय हो गए।

4 of 7
alia bhatt - फोटो : social media
वाटरआर्मी की शुरुआत चीन से ही हुई है। चीन में सिर्फ तीन ही सेलुलर कंपनी हैं, जो पूरे चीन के लोगों को संचार नेटवर्क प्रदान करती हैं। उनका नियम है कि एक इंसान एक कंपनी के सिर्फ पांच फोन नंबर ही अपने नाम पर ले सकता है। इस हिसाब से हर आदमी 15 फोन नंबर रखने का अधिकारी है। जब एक आम आदमी के लिए सिर्फ एक या दो नंबर ही काफी हैं, तो बाकी नंबर का वह क्या करेगा? यहीं से शुरू होती है वाटरआर्मी की कहानी। 
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone - फोटो : amar ujala
जब किसी सोशल मीडिया साइट पर कोई एकाउंट खोलना हो तो वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगता है। और एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही सोशल मीडिया एकाउंट चल सकता है। यहां काम आते हैं बाकी के खरीदे हुए फालतू मोबाइल नंबर। इस तरह से एक आदमी सोशल मीडिया पर उतने ही एकाउंट चला सकता है, जितने कि उसके पास मोबाइल नंबर हों। और इन्हीं फालतू के सक्रिय नंबरों से बनती है वाटरआर्मी। फिर यही अस्तित्व न रखने वाले लोग सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल करते हैं, और आईएमडीबी जैसी वेबसाइट पर प्रोडक्टों के रिव्यु करके उनकी विश्वसनीता को प्रभावित करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Mentalhood web series trailer launch - फोटो : twitter
चीन में तो फिलहाल वाटरआर्मी का काम ठप हुआ, लेकिन भारत में अभी भी धड़ल्ले से चालू है। उदाहरण के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' को आईएमडीबी पर 9.6 की रेटिंग मिली। वहीं कुछ साल पहले गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' को भी नौ से ऊपर की रेटिंग दिलाकर वाटरआर्मी ने लोगों को बेवकूफ बनाया था। जबकि गौर करें तो दुनिया भर में अब तक सिर्फ चार द शॉशंक रिडेम्पशन, द गॉडफादर, द गॉडफादर 2 और द डार्क नाईट ही ऐसी फिल्में हैं जो नौ या उससे ऊपर की रेटिंग रखती हैं। अब इनके सामने एमएसजी, स्टेट ऑफ सीज और मेंटलहूड जैसे प्रोजेक्टों का क्या मुकाबला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Deepika Padukone, Alia Bhatt - फोटो : social media
अब बात करें ऋचा चड्ढा और तापसी पन्नू की लोकप्रियता की तो आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के सामने ये कहीं भी बराबरी तक करती हुई नजर नहीं आतीं। आलिया और दीपिका की लोकप्रियता भी वैश्विक है। ऐसे में ये वाटरआर्मी की ही मेहरबानी है जिसके दम पर ऋचा और तापसी ने आलिया और दीपिका को पीछे छोड़ दिया। 

पहली बार पोते के साथ 'रामायण' देख रहे टीवी के 'राम', मन को खुश कर देगी ये वायरल तस्वीर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें