Box Office Collection: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। जानिए दोनों फिल्मों ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई हैं। वहीं आज फिल्म 'दायरा' और 'वाइब' भी रिलीज हो गई है। जानिए इन नई फिल्मों से 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' पर कितना असर पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 4
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में गिरावट
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
हालांकि 15 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
आज शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 204.60 हो गया है।
वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
‘हनुमान अंश’
- फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार
फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।
फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, लेकिन इसका कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
फिल्म ने आज 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 245.63 करोड़ हो गया है।
इन फिल्मों की रिलीज से पड़ सकता है असर
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के अलावा आज 'दायरा' और 'वाइब' भी रिलीज हो गई है। हालांकि दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत खास नहीं रही, लेकिन इनकी रिलीज से 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में फर्क पड़ सकता है।