Box Office Collection: जहां एक तरफ रिलीज के कुछ दिन बाद ‘आवारापन 2’ की कमाई में गिरावट हो रही है, वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे ‘हनुमान अंश’ की कमाई में बढोतरी देखने को मिल रही है। जानिए आज रविवार के दिन इसने कितनी कमाई की है।
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। वहीं ‘हनुमान अंश’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। जानिए आज रविवार के दिन इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 4
आवारापन 2
- फोटो : X
आखिरी सांसे गिन रही 'आवारापन 2'
इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं।
अब इसकी कमाई धीरे-धीरे गिरती जा रही है।
आज रविवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने केवल 1.09 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 147.79 करोड़ का हो गया है।
फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
‘हनुमान अंश’ ने उठाया वीकएंड का फायदा
फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद मुख्य भूमिका में है।
शुरुआत में गुमनाम रहने के बाद फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
आज रविवार के दिन इसने 9.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.20 करोड़ का हो गया है।
इन फिल्मों से है टक्कर
‘हनुमान अंश’ के अलावा इन दिनों यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दमदार कमाई कर रही है। इसके अलावा रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई हैं।