फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओमर्टा' को देखने से पहले जान लें वो 5 बातें, जिसकी वजह से आप फिल्म देखने को हो जाएंगे मजबूर

Fri, 04 May 2018 08:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajkumar rao
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'ओमर्टा' रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोग इसे देखने के लिए बड़े उत्साहित दिख रहे हैं लेकिन आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी ऐसी 5 रोचक जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप इसको देखने से पहले जरूर जानना चाहेंगे....
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव
'ओमर्टा' में पहली बार राजकुमार राव आतंकवादी की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से यह फिल्म रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही। फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव है और माना जा रहा है कि इसके बाद उनकी इमेज पूरी तरह से बदलने वाली है। जानकारों की मानें तो इस साल उन्हें अपने इस किरदार के लिए कई अवॉर्ड भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Rajkumar Rao
'ओमर्टा' की कहानी आम आतंकी फिल्मों पर आधारित नहीं है बल्कि यह एक रियल आतंकी की कहानी पर बेस्ड है। यह शख्स आज भी बड़े-बड़े आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद भी जिंदा है। फिल्म में राजकुमार राव ने अहमद उमर सईद शेख का किरदार निभाया है। वह पाकिस्तान का नागरिक है और उसने लंदन में अपनी पढ़ाई की है। पढ़े लिखे होने के बावजूद उसे आतंकी बनते हुए दिखाया गया है। 

4 of 6
Rajkumar Rao
'ओमर्टा' बॉलीवुड में बनी पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक रियल आतंकी की कहानी दिखाई गई है। राजकुमार राव ने फिल्म में अहमद उमर सईद शेख के किरदार को इतने गहराई से पर्दे पर उतारा है, जिसे देखकर कोई भी भारतीय दर्शक इससे नफरत करने लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
rajkumar rao
'ओमर्टा' की कहानी साल 1999 में हुई इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक की घटना पर आधारित है। इस फ्लाइट को हाईजैक कर कंधार ले जाया गया था और यात्रियों को छोड़ने के बदले में तीन आतंकियों को भारतीय जेल से छुड़वाने की मांग की जाती है। इन आतंकियों में अहमद उमर सईद शेख भी शामिल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajkumar Rao
उमर ने 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के जर्नलिस्ट डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में अगवा  करके उसकी हत्या करवा दी थी। इस मामले में कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी लेकिन इस फैसले को सुनाए 16 साल बीत चुके हैं फिर भी अहमद उमर को फांसी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें