फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' के बावजूद 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'टॉक्सिक' की हालत बदतर; जानें कलेक्शन

Sat, 05 Sep 2026 09:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ 'हनुमान अंश' अच्छी कमाई कर रही है। जानिए दोनों फिल्मों ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई अब घटने लगी है। वहीं 30 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई बेहतर हुई है। इस फिल्म की कमाई अब 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ने लगी है। जानिए आज शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं।
  • इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।
  • शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।  
  • फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं।
  • आज शनिवार को इसने 1.40 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 242.45 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • इसने अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है।
  • शुरुआत में धीमी कमाई के बाद इसकी कमाई में अचानक उछाल देखने को मिला है।
  • आज शनिवार को फिल्म ने 11.43  करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 94.31 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : X
इन फिल्मों से टक्कर 
'हनुमान अंश' और टॉक्सिक के अलावा कल शुक्रवार को मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी रिलीज हो गई है। 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज से भी 'टॉक्सिक' और 'हनुमान अंश' की कमाई काफी फर्क पड़ा है। इसके अलावा रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: पहले ही दिन फिल्म ने मचाया तहलका, 2026 की टॉप 4 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह; कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें