TRAPPED
- फोटो : file photo
फिल्म- ट्रैप्ड
इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी शौर्य (राजकुमार राव) की है। जो किफायती फ्लैट देखने के चक्कर में एक निर्माणधीन अपार्टमेंट में रहता है। कानूनी प्रतिबंध के चलते शौर्य के अलावा इस अपार्टमेंट में कोई और नहीं रहता है। एक दिन शौर्य अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की जल्दीबाजी में घर से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन वह गलती से अपने ही घर में कैद हो जाता है।
इस दौरान वह शौर्य अपने घर का लॉक तोड़ने से लेकर घर से निकलने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन वह निकल नहीं पाता है। इस दौरान शौर्य के मोबाइल फोन की बैटरी भी खत्म हो जाती है और उसके घर में खाने का भी कोई सामान नहीं होता है। नई जगह अपार्टमेंट होने की वजह से शौर्य की गर्लफ्रेंड को भी उसके घर का पता नहीं होता है। एक हफ्ते से घर में बंद होने के कारण शौर्य खुद को जीवित रखते के लिए कॉकरोच, चीटिंया और कबूतर खाने लगता है। दर्शकों ने फिल्म ट्रैप्ड को काफी पसंद किया था। साल 2016 में आई इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।